भाजपा ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया

Spread the love

                  नई दिल्लीः संसद में बजट सत्र के दौरान खूब हंगामा मचा है। चाहे सत्र का पहला चरण हो या दूसरा, विपक्ष सरकार को अगल-अलग मुद्दों पर घेरता रहा है। इस बीच केंद्र सरकार आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट को आज पास करवा सकती है। इसको लेकर भाजपा ने सभी सांसदों को व्हिप भी जारी कर दिया है।

तीन लाइन का व्हिप जारी

                 दूसरी ओर कांग्रेस ने भी अपने सांसदों को संसद में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। कांग्रेस के कुछ सांसदों का कहना है कि सरकार अब बजट पर और चर्चा न कराकर सीधे गिलोटिन के रास्ते बजट पास करवा सकती है।

भाजपा ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। पार्टी ने लोकसभा में अपने सभी सांसदों को सूचित किया है कि शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुदान की विभिन्न मांगों को पारित करने पर विचार होगा, जिसके लिए सभी भाजपा सांसद सदन में मौजूद रहें।

क्या होता है गिलोटिन?

 

भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही: कांग्रेस

कांग्रेस ने भाजपा पर दोनों सदनों में तुच्छ मुद्दों पर व्यवधान पैदा करके और अपनी विफलताओं पर सवालों का जवाब न देने के बहाने ढूंढकर संसदीय लोकतंत्र की “हत्या” करने का आरोप लगाया है।एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा को आर्थिक “संकट”, सामाजिक तनाव और कल्याणकारी राज्य के “पतन” पर जवाब देना चाहिए।

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा,

संसदीय लोकतंत्र की हत्या करने के लिए भाजपा का तरीका सरल है – एक मूर्खतापूर्ण, तुच्छ मुद्दा उठाओ और इसे कार्यवाही स्थगित करने के बहाने के रूप में इस्तेमाल करो। यह आजकल का चलन है कि सत्तारूढ़ शासन खुद संसद को बाधित कर रहा है और गंभीर मंत्रालयों से संबंधित चर्चा नहीं कर रहा है।

वेणुगोपाल ने आगे कहा कि एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में हमने बार-बार व्यवधान के बजाय चर्चा के लिए सहमति व्यक्त की है, लेकिन सरकार खुद अपनी विफलताओं के बारे में कठिन सवालों का जवाब देने और महत्वपूर्ण मंत्रालयों से संबंधित मामलों पर चर्चा करने से डरती है।

बता दें कि संसद के दोनों सदनों में परिसीमन पर नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर विरोध प्रदर्शन करने वाले डीएमके सदस्यों पर विवाद के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही बिना किसी कामकाज के स्थगित कर दी गई।

  • Related Posts

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    Spread the love

    Spread the love  पवन वर्मा                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                     …

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!