जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

Spread the love

 

सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन

 

                      (नया अध्याय)

 

जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

 

                  व्यंग्य – झोला छाप खबरी

 

                     एक फिल्म आई है, नाम है रामायणम। उसमें रावण का पात्र मुझे इसलिए अच्छा लगा कि उसने अपनी पूरी कौम को बचाने के लिए तप किया, लंका पर विजय प्राप्त की और फिर अपनी प्रजा से कहा आज से मैं जो खाऊंगा, वही तुम भी खाओगे। मैं सोने की लंका में रहूंगा तो तुम भी सोने के घरों में रहोगे।

 

         और रावण ने अपना वचन निभाया भी। उसने जो कहा, वह किया। उसकी लंका सोने की थी तो उसकी प्रजा भी सोने के सपने नहीं, सोने जैसे घरों में रहती थी।

 

          लेकिन जब वर्तमान की तरफ देखता हूं तो आज का लंकापति कुछ अलग ही नजर आता है। वह सिर्फ फेंकता है और इतना फेंकता है कि फेंकने की भी कोई सीमा नहीं रह जाती। वादों की ऐसी आतिशबाजी करता है कि जनता को लगता है कि अबकी बार तो पूरी लंका सोने की हो जाएगी। मगर हकीकत में सोने के घर तो छोड़िए, लोगों के घरों का सोना भी बिकवाने की नौबत आ जाती है।

 

       आज का लंकापति अपने आपको राम बनाने की जिद में इतना मशगूल है कि उसे अपनी प्रजा का दुख दिखाई ही नहीं देता। उसे हर जगह अपनी छवि नजर आती है, हर मंच पर अपना जयकारा सुनाई देता है और हर कैमरे में अपना चेहरा चमकता दिखाई देता है। प्रजा की तकलीफें कैमरे के फ्रेम से बाहर हैं, लेकिन राजा की उपलब्धियां हर फ्रेम में फिट हैं।

 

       उस रावण ने सीता का हरण किया, लेकिन अपनी मर्यादा और अहंकार के बीच एक सीमा बनाए रखी। सीता की इच्छा के विरुद्ध उन्हें स्पर्श तक नहीं किया। यह बात आज के कथित मर्यादा पुरुषों को याद दिलाने की जरूरत है कि महिलाओं का सम्मान मंचों पर भाषण देने से नहीं, उनके सम्मान और स्वतंत्रता को स्वीकार करने से होता है।

 

            आज तो महिलाओं को कहीं भी नाचने वाली समझ लिया जाता है। जहां लंकापति पहुंचता है, वहां मंच सजता है, महिलाएं नाचती हैं, तालियां बजती हैं और जयकारे लगते हैं। सवाल यह है कि यह उत्सव जनता का है या सत्ता के अहंकार का? महिलाओं का सम्मान है या उन्हें अपनी राजनीतिक चमक का हिस्सा बनाने की परंपरा?

 

           वाह रे कलयुग! राम बनने की होड़ में मर्यादा ही कहीं पीछे छूट गई। और सबसे बड़ा कमाल तो यह है कि आज का लंकापति अपनी प्रजा के हितों से ज्यादा अपने व्यक्तिगत मामलों को महत्व देता दिखाई देता है। चंदे के बदले जल, जंगल और जमीन तक दान करने की व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। जनता की संपत्ति, जनता के संसाधन और जनता का भविष्य—सब कुछ सत्ता के सौदेबाजी वाले तराजू पर तौल दिया जाता है।

 

          रावण की लंका सोने की थी, मगर आज की लंका में सोना किसके पास है और कर्ज किसके सिर पर, यह सवाल पूछना भी जैसे अपराध हो गया है।

 

          रामायण हर युग में बदलती है। पात्र बदलते हैं, संवाद बदलते हैं, मंच बदलते हैं और रावण के चेहरे भी बदल जाते हैं। कभी रावण विद्वान होता है, कभी शक्तिशाली राजा और कभी सत्ता के अहंकार का प्रतीक। लेकिन एक बात नहीं बदलती अहंकार का अंत।

 

       आज हर कोई राम बनने की कोशिश में है। कोई अपने भाषणों में राम है, कोई अपने पोस्टरों में राम है, कोई अपने प्रचार में राम है। मगर राम होना इतना आसान नहीं है। राम होने के लिए त्याग चाहिए, मर्यादा चाहिए, प्रजा के प्रति जिम्मेदारी चाहिए और सबसे जरूरी है सत्ता को सेवा समझने का साहस।

 

          राम का नाम लेने से कोई राम नहीं हो जाता। सोने की लंका में बैठकर जनता को त्याग का पाठ पढ़ाने वाला राम नहीं हो सकता।

 

          और यही इस बदलती रामायण का सार है। रावण चाहे जितना शक्तिशाली हो जाए, चाहे उसके पास कितनी भी सोने की लंका हो, चाहे उसके जयकारे लगाने वालों की संख्या कितनी भी बढ़ जाए इतिहास गवाह है कि अहंकार हमेशा अपनी सीमा भूलता है।

 

            जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं। बस इंतजार उस राम का है, जो सत्ता के सिंहासन से नहीं, जनता के बीच से आएगा। क्योंकि रामायण का अंत हमेशा रावण के अहंकार के अंत से होता है, उसके जयकारों की गूंज से नहीं।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 4 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।