ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अंब्रेला टास्क फोर्स की अहम बैठक।
अल्मोड़ाः जनपद स्तरीय अंब्रेला टास्क फोर्स की बैठक आज जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई। इसके अन्तर्गत आपरेशन मुक्ति के तहत बालश्रम,बाल भिक्षावृत्ति,बाव विवाह उन्मूलन आदि से संबंधित प्रकरणों की निगरानी की जाती है। बैठक में जिलाधिकारी ने सहायक श्रम आयुक्त को निर्देश दिए कि समय-समय पर होटल एवं अन्य जोखिम भरे कार्यों वाली जगहों पर छापेमारी की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपद में बालश्रम का कोई भी मामला न हो।साथ ही कहा कि श्रम पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वात्सल्य योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि अगली बैठक में उन बच्चों का सम्पूर्ण डेटा प्रस्तुत किया जाए।जो बाल कल्याण समिति या अन्य विभाग के संरक्षण में है।
उन्होंने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं,जो बाल कल्याण से संबंधित है तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से इन योजनाओं का संचालन किया जाता है, उनमें विभागीय अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें। विभागों के बीच समन्वय की कमी न हो,बल्कि अंब्रेला समिति के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करें।
इस अवसर पर बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेय सयाना, सहायक श्रमायुक्त आशा पुरोहित, बाल गृह से अभिलाषा तिवारी समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।







