हरी राम यादव, बनघुसरा, अयोध्या, (उ. प्र.)
छायी देश में वी आई पी संस्कृति
जन के संबल से निकले नेता
राजनीति की भीत पर सवार ।
कोई उसकी कर रहा लिपाई,
कोई खीज में रहा दुलत्ती मार।
कोई खीज में रहा दुलत्ती मार,
हार ले भीत के चहुं ओर घूम रहे।
जन मानस की न कोई चिंता,
बस अपनी चिंता में झूम रहे ।
जनसेवक कहते खुद को घूम घूम,
पर जन सरोकार से कोसों दूर।
छायी देश में वी आई पी संस्कृति,
गाड़ी, गारद संग घूमें बने लाट हुजूर।









