हाई कोर्ट का अहम आदेश, सोसाइटी की सील खोलने की सशर्त अनुमति

Spread the love

नैनीतालः हाई कोर्ट ने देहरादून के विकास नगर स्थित इनामुल उलूम सोसायटी को अंतरिम राहत देते हुए राज्य सरकार को सोसायटी संचालित भवन की सील खोलने का निर्देश दिया। इस निर्णय में याचिकाकर्ता को यह वचन देना होगा कि राज्य सरकार से अपेक्षित मान्यता के बिना वह कोई मदरसा संचालित नहीं करेंगे।

जुबेर अहमद की याचिका पर हुई सुनवाई

हाई कोर्ट के निर्णय को दूरगामी व सरकार के पक्ष में बताया जा रहा है। न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ में सोसाइटी के अध्यक्ष जुबेर अहमद की याचिका पर सुनवाई हुई। जिसमें कहा गया है कि सोसायटी मदरसा चलाती है। सोसायटी के परिसर को सरकार ने गैर कानूनी तरीके से सील कर दिया है।

महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने रक्षा सरकार का पक्ष

याचिककार्ता ने सोसायटी के परिसर की सील हमेशा के लिए खोलने के लिए राज्य को निर्देश दिए जाएं। बुधवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि याचिकाकर्ता मदरसा चला रहा है और इस संबंध में तय नियमों का उल्लंघन कर रहा है।

सुनवाई का मौका दिए बिना संपत्ति नहीं की जा सकती सील

याचिकाकर्ता संविधान के अनुच्छेद-226 के तहत राहत का हकदार नहीं है जबकि याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि अगर सोसायटी अपने उद्देश्यों से इतर काम कर रही है, तो भी उसे सुनवाई का मौका दिए बिना संपत्ति को सील नहीं किया जा सकता।

मामले में अगली सुनवाई 11 जून को

महाधिवक्ता ने कहा कि अगर संपत्ति को सील नहीं किया जाता है, तो याचिकाकर्ता फिर से इसी तरह की गतिविधियों में शामिल हो सकता है। इस पर याचिकाकर्ता ने जवाब दिया कि वह वचन देंगे कि कोई मदरसा नहीं चलाएंगे। कोर्ट ने पाया कि याचिकाकर्ता को कोई कारण बताओ नोटिस दिए बिना या उसे सुनवाई का कोई अवसर दिए बिना संपत्ति को सील कर दिया गया।

कोर्ट ने मामले को सुनने के बाद भवन की सील इस शर्त के साथ खोलने की अनुमति दी कि याचिकाकर्ता एक वचन देना होगा कि राज्य सरकार की मान्यता के बिना मदरसा नहीं चलाएंगे। मामले में अगली सुनवाई 11 जून की तिथि तय की है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।