अल्मोड़ा में अचानक मौसम बदलने से ओलावृष्टि और वर्षा हुई जिससे गर्मी से राहत मिली लेकिन फसलों और सब्जियों को नुकसान भी पहुंचा

Spread the love

अल्मोड़ाः अप्रैल के पहले पखवाड़े में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार देर शाम जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर जमकर ओलावृष्टि और वर्षा हुई। वर्षा और ओलावृष्टि जहां गर्मी से राहत दे गई, वहीं इसके चलते चलते फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। अब कृषि और उद्यान विभाग ने नुकसान को लेकर आकलन शुरू कर दिया है। वहीं, वर्षा के बाद जंगलों की आग से राहत है।

गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। सुबह देर तक घाटी क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। एकाएक बदले मौसम के मिजाज से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

तापमान में गिरावट के चलते लोगों ने गर्मी से भी राहत महसूस की। इधर मौसम विभाग की ओर से जिले में अगले दो और दिनों तक हल्की और मध्यम बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर किया गया है। 

 

वहीं, आपदा प्रबंधन तंत्र भी सक्रिय कर दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति में सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। 

जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि ओलावृष्टि के बाद बागवानी को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। तेज वर्षा के बीच रानीधारा में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

  • Related Posts

    CM धामी ने कहाृ आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी सुरक्षात्मक उपाय किये जाएं

    Spread the love

    Spread the love           देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का शीघ्रता से समाधान…

    महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 13 साल से बंद पड़े आइस स्केटिंग रिंक फिर गुलजार होगा

    Spread the love

    Spread the loveमहाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 13 साल से बंद पड़े आइस स्केटिंग रिंक में फिर से बर्फ जमाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) से दो इंजीनियर और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तीन आइपीएस व आठ पीपीएस अधिकारियों के तबादले

    • By User
    • April 22, 2025
    • 4 views
    तीन आइपीएस व आठ पीपीएस अधिकारियों के तबादले

    साहित्य नव प्रभा” सम्मान से सम्मानित हुईं राँची की रचनाकार

    • By User
    • April 22, 2025
    • 7 views
    साहित्य नव प्रभा” सम्मान से सम्मानित हुईं राँची की रचनाकार

    CM धामी ने कहाृ आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी सुरक्षात्मक उपाय किये जाएं

    • By User
    • April 22, 2025
    • 7 views
    CM धामी ने कहाृ आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी सुरक्षात्मक उपाय किये जाएं

    मुझसे कभी यह मत पूछना कि————–?

    • By User
    • April 22, 2025
    • 7 views
    मुझसे कभी यह मत पूछना कि————–?