संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।
प्रजापति कुम्भकार समाज का भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पर 9 मई को आयोजित होगा।
आगर मालवा : मालवी प्रजापति कुम्भकार समाज का भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन 9 मई को आगर मालवा बैजनाथ महादेव में आयोजित होगा जो एक लंबे अंतराल के बाद, मालवी प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा समाज के सहयोग से एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन *दिनांक 9 मई 2025 को बाबा बैजनाथ मंदिर प्रांगण, आगर मालवा* में किया जा रहा है। इस विशेष अवसर की अध्यक्षता माननीय कैलाश जी कुम्भकार (आगर मालवा) द्वारा की जाएगी।
इस आयोजन को और अधिक गरिमामय बनाने हेतु कई विशिष्ट अतिथि भी समारोह में पधारेंगे, जिनमें समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठजन शामिल होंगे। मंच पर सभी अतिथियों का परंपरागत सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विवाह के जोड़ों को विशेष रूप से शाम 4 बजे तक उपस्थित होने का आग्रह किया गया है,
ताकि वे विधिवत विवाह संस्कार में सम्मिलित हो सकें। उल्लेखनीय है कि इस प्रकार का सम्मेलन समाज में कई वर्षों बाद आयोजित हो रहा है, जिसे लेकर समाज में अत्यंत उत्साह का माहौल है।
समाज के सक्रिय सहयोग से आयोजित इस सामूहिक विवाह सम्मेलन का उद्देश्य है।
समाज में एकता को बढ़ावा देना, आर्थिक रूप से सहयोग करना, और पारंपरिक विवाह संस्कारों को संरक्षित रखना। कार्यक्रम में प्रेरणादायक भाषण और समाज हित पर संवाद भी प्रस्तावित हैं।
‘मालवी प्रजापति कुम्भकार समाज’ के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाएं।







