प्रजापति कुम्भकार समाज का भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पर 9 मई को आयोजित होगा।

Spread the love

संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।

 

 

प्रजापति कुम्भकार समाज का भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पर 9 मई को आयोजित होगा।

 

 

 

              आगर मालवा : मालवी प्रजापति कुम्भकार समाज का भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन 9 मई को आगर मालवा बैजनाथ महादेव में आयोजित होगा जो एक लंबे अंतराल के बाद, मालवी प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा समाज के सहयोग से एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन *दिनांक 9 मई 2025 को बाबा बैजनाथ मंदिर प्रांगण, आगर मालवा* में किया जा रहा है। इस विशेष अवसर की अध्यक्षता माननीय कैलाश जी कुम्भकार (आगर मालवा) द्वारा की जाएगी।

 

इस आयोजन को और अधिक गरिमामय बनाने हेतु कई विशिष्ट अतिथि भी समारोह में पधारेंगे, जिनमें समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठजन शामिल होंगे। मंच पर सभी अतिथियों का परंपरागत सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विवाह के जोड़ों को विशेष रूप से शाम 4 बजे तक उपस्थित होने का आग्रह किया गया है,

ताकि वे विधिवत विवाह संस्कार में सम्मिलित हो सकें। उल्लेखनीय है कि इस प्रकार का सम्मेलन समाज में कई वर्षों बाद आयोजित हो रहा है, जिसे लेकर समाज में अत्यंत उत्साह का माहौल है।

 

समाज के सक्रिय सहयोग से आयोजित इस सामूहिक विवाह सम्मेलन का उद्देश्य है।

समाज में एकता को बढ़ावा देना, आर्थिक रूप से सहयोग करना, और पारंपरिक विवाह संस्कारों को संरक्षित रखना। कार्यक्रम में प्रेरणादायक भाषण और समाज हित पर संवाद भी प्रस्तावित हैं।

 

‘मालवी प्रजापति कुम्भकार समाज’ के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाएं।

  • Related Posts

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दीपक गोस्वामी                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    Spread the love

    Spread the love  पवन वर्मा                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                     …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।