गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
तुम मुझे गलत मत समझो
——————————————————————-
तुम मुझे गलत मत समझो,
हो जाता हूँ अक्सर तुमसे नाराज,
कह देता हूँ तुमसे दूर जाने की बात,
तुम्हारी किसी आदत से चिढ़कर,
तुम मुझे गलत मत समझो।
हालांकि मुझको पसंद नहीं है,
तुम्हारी कुछ हरकतें,
जो लगाती है आग मेरे दिल में,
कभी बेशर्म होकर बातें करना मुझसे,
बेअदबी तेरी कुछ भाव-भंगिमाऐं,
इसी कारण पीट देता हूँ मैं तुम्हें,
तुम मुझे गलत मत समझो।
मैं चाहता हूँ कि———– ?
तेरी बदनामी नहीं हो,
बेशर्म, बदचलन नहीं कहे कोई तुमको,
करें नहीं शक तेरी पवित्रता पर लोग,
छोड़ो नहीं भारतीय संस्कृति को तुम,
इसीलिए करता हूँ तुमसे बात गुस्से में,
तुम मुझे गलत मत समझो।
तुमसे कई बार मैं लड़ा हूँ ,
मगर दुश्मनी से नहीं झगड़ा हूँ ,
मेरी डांट को तुम ईर्ष्या मत समझो,
करता हूँ तुमसे नफरत, यह मत समझो,
जबकि सच्चाई तो यह है कि——–,
तुमसे ज्यादा किसी से नहीं प्यार मुझको,
तुम मुझे गलत मत समझो।







