संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।
थाना कानड़ में कुल 3 जप्तशुदा वाहनों की नीलामी पर ₹1,58,400/- का राजस्व राज्य शासन को प्राप्त हुआ।
कानड़ : पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेशभर में थानों पर वर्षों से जप्तशुदा वाहनों के निराकरण एवं नीलामी हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 26 अप्रैल 2025 शनिवार को जिले के थाना कानड़ में परिसर में जप्त वाहनों की विधिवत नीलामी कार्यवाही पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई गई। थाना कानड़ परिसर में आयोजित नीलामी में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आगर मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में तथा तहसीलदार चन्द्रशेखर परमार और थाना प्रभारी राजकुमार दांगी कस्बा पटवारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। थाना कानड़ की इस नीलामी में 200 से अधिक खरीददारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नीलामी में कुल 36 वाहनों की नीलामी की गई, जिससे राज्य शासन को कुल ₹1,58,400/- (एक लाख अठावन हजार चार सौ रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ। यहाँ सम्पूर्ण कार्यवाही की विडियोग्राफी कराई गई।







