ऊखीमठः रविवार देर सांय को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुन्ड भैरव पूजन के साथ 11 वे ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ की यात्रा का विधिवत आगाज हो गया है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

             ऊखीमठः रविवार देर सांय को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर मेें केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुन्ड भैरव पूजन के साथ 11 वे ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ की यात्रा का विधिवत आगाज हो गया है। भक्तों के सहयोग से मन्दिर समिति द्वारा ओंकारेश्वर मन्दिर को विभिन्न प्रजाति के आठ कुन्तल फूलों से सजाया गया है। सोमवार को आर्मी की बैण्ड धुनों व भक्तों की जयकारों के साथ भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ऊखीमठ से कैलाश के लिए रवाना होगी तथा विभिन्न यात्रा पडावो पर भक्तो को आशीर्वाद देते हुए एक मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा दो मई को भगवान केदारनाथ के कपाट प्रातःकालीन बेला पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेंगे। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के साथ ऊखीमठ से केदारनाथ धाम तक पद यात्रा मे शामिल होने वाले सैकड़ो तीर्थ यात्री ऊखीमठ पहुंच चुके है। केदारनाथ धाम में मन्दिर समिति के 18 सदस्यीय दल द्वारा एक मई तक सभी व्यवस्थाये चाक चौबंद करने के प्रयास किये जा रहे है। जल संस्थान द्वारा गौरीकुंड – केदारनाथ 18 किमी पैदल मार्ग पर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गयी है। केदारनाथ यात्रा के यात्रा पडा़वों पर व्यापारियों के रूख करने से यात्रा पडा़वों पर धीरे – धीरे रौनक लौटने लगी है। तृतीय केदार तुंगनाथ धाम मेें भी मन्दिर समिति का चार सदस्यीय दल सुरक्षा व यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर लौट चुका है। जानकारी देते हुए केदारनाथ मन्दिर प्रभारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि रविवार देर सांय को ओकारेश्वर मन्दिर में केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुण्ड भैरव की पूजा विधि विधान से सम्पन्न की गयी तो स्थानीय जनता द्वारा नये अनाज का भोग लगाकर आगामी ग्रीष्मकालीन यात्रा के निर्विघ्न सम्पन्न होने की कामना की गयी। उन्होंने बताया कि भैरव पूजन व भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ से कैलाश रवाना होने के पावन अवसर पर गंगोत्री धाम के रमेश जी महाराज के सहयोग से ओंकारेश्वर मन्दिर को विभिन्न प्रजाति से 8 कुन्तल पुष्पों से सुसज्जित किया गया है। बताया कि सोमवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी ओकारेश्वर मन्दिर से धाम के लिए रवाना होगी तथा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी पहुंचेगी तथा भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली विभिन्न यात्रा पडा़वो पर श्रद्धालुओं  को आशीर्वाद देते हुए एक मई को केदारनाथ धाम पहुंचकर भण्डार गृह में विराजमान होगी तथा दो मई को ब्रह्म बेला पर भगवान केदारनाथ के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जायेगे। मन्दिर समिति के गिरीश देवली ने बताया कि केदारनाथ धाम में 18 सदस्यीय दल सभी यात्रा व्यवस्थाओ को सुव्यवस्थित करने के लिए जी जान से जुटा हुआ है तथा आगामी 30 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाये चाक – चौबंद की जायेगी ।

पैदल मार्ग पर पेयजल आपूर्ति हुई सुचारू। ऊखीमठः आगामी दो मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए जल संस्थान विभाग मुस्तैद हो गया है। विभाग द्वारा गौरीकुंड – केदारनाथ 18 किमी पैदल मार्ग पर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गयी है। विभाग द्वारा गौरीकुंड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन करने वाले तीर्थ यात्रियो, घोड़े – खच्चरों को पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने के लिए जगह – जगह स्टैड पोस्टों व पानी की चारियो कि निर्माण किया गया है। जानकारी देते हुए जल संस्थान के कनिष्ठ अभियन्ता बीरेन्द्र भण्डारी ने बताया कि गौरीकुंड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर 37 पानी की चारियो, 60 स्टैड पोस्टो, 6 सप्लाई टैको तथा 12 स्थानों पर गर्म पानी के कनेक्शन लगाये गये है।

सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर लौटा दल। ऊखीमठः मन्दिर समिति का चार सदस्यीय दल तृतीय केदार तुंगनाथ धाम की सुरक्षा व यात्रा व्यवस्थाओ का जायजा लेकर वापस लौट गया है। इस दौरान दल द्वारा तुंगनाथ धाम में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। बता दे कि तृतीय केदार व हिमालय मेें सबसे ऊंचाई पर विराजमान भगवान तुंगनाथ के कपाट भी आगामी दो मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जायेगे। तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व मन्दिर समिति के चार सदस्यीय दल ने तुंगनाथ धाम पहुंचकर सुरक्षा व यात्रा व्यवस्थाओ का जायजा लिया साथ ही चन्द्रशिला जाने वाले पर्यटको व सैलानियो से बुग्यालो के संरक्षण व संवर्धन का आवाहन किया। दल मे प्रबन्धक बलवीर नेगी, चन्द्रमोहन बजवाल, आनन्द सिंह रावत दिलवर सिंह नेगी मौजूद थे ।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़