ऊखीमठः कालीमठ ‘घाटी की ग्राम पंचायत कविल्ठा में जिला योजना निधि के अन्तर्गत निर्मित श्री उन्नति क्लस्टर कालीमठ कोटमा ऊलन उत्पादक यूनिट संगठन भवन का लोकार्पण केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल द्वारा वेद ऋचाओं  के साथ किया गया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः  लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                      ऊखीमठः कालीमठ ‘घाटी की ग्राम पंचायत कविल्ठा में जिला योजना निधि के अन्तर्गत निर्मित श्री उन्नति क्लस्टर कालीमठ कोटमा ऊलन उत्पादक यूनिट संगठन भवन का लोकार्पण केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल द्वारा वेद ऋचाओं  के साथ किया गया। ऊलन उत्पादक यूनिट संगठन भवन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व हिमोत्थान से वित्त पोषित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी विभिन्न ग्राम की महिलाओं  द्वारा स्थानीय उत्पाद तैयार किये जायेंगे तथा भविष्य मे महिलाओ के आत्मनिर्भर बनने का सपना पूरा होगा। भवन के लोकार्पण समारोह में विभिन्न गांवों  की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने बढ़ – चढ़कर भागीदारी की। श्री उन्नति क्लस्टर ऊलन उत्पादक यूनिट संगठन भवन के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि ऊलन उत्पादक यूनिट संगठन भवन के निर्माण से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दर्जनो योजनाये संचालित की जा रही है तथा हर महिलाओं को उन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारियो को गुलाब के फूलों के उत्पादन तथा फूलों के जूस तैयार करने की सलाह दी ।

भाजपा गुप्तकाशी मण्डल अध्यक्ष किरन शुक्ला ने केदार घाटी के यात्रा मार्गो को स्थानीय उत्पादो को अधिक बढ़ावा देने की बात कही। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनवर चौहान ने कहा कि वर्तमान समय मे हर क्षेत्र में महिलाओ का योगदान अग्रणी है। निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमेश्वरी भट्ट ने अपने धार्मिक भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। खण्ड विकास अधिकारी सुश्री अनुष्का ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकारो द्वारा अनेक योजनाये संचालित की जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर रणजीत सिंह रावत ने बताया कि कालीमठ घाटी के अन्तर्गत 93 स्वयं सहायता समूूहों से 651 महिलायें जुड़ी है तथा 12 ग्राम संगठन भी कार्य कर रही है, उन्होंने बताया कि ऊलन उत्पादक यूनिट संगठन में 85 महिलायें कार्य कर रही है। हिमोत्थान सोसायटी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कोठारी ने बताया कि भवन निर्माण में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, मुख्य विकास अधिकारी जी एस खाती का अहम योगदान रहा है तथा ऊलन उत्पादक यूनिट संगठन के अन्तर्गत संचालित होने वाले लघु उद्योग मे जिला उद्योग केन्द्र का योगदान भी मिल रहा है। लोकार्पण समारोह मे भवन निर्माण के लिए भूमि दान देने वाले आशा राणा व मनवर चौहान को शांल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कविल्ठा के प्रशासक अरविन्द राणा व संचालन सतीश सत्कारी ने किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत कोटमा प्रशासक आशा सती, उन्नति सहकारिता अध्यक्ष प्रियंका गौड, सचिव सीमा देवी, अनीता देवी, कुवरी बर्त्वाल, प्रदीप राणा, बिशाम्बर भट्ट, प्रदीप थपलियाल, गिरीश नेगी, सदानन्द कोटवाल, देवेन्द्र राणा, विजय शाह, सुमन देवी, नीलम देवी, सरिता देवी, चन्द्रवती देवी विनीता देवी, अंजलि देवी सहित विभिन्न समूह से जुड़ी महिलायें मौजूद थी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़