राजनीति : पहलगाम आतंकी हमले में मृतक था ब्राह्मण इसलिए घर नहीं गए अखिलेश..!

Spread the love

प्रभारी सम्पादकः पंकज सीबी मिश्रा, जौनपुर, (उ. प्र.)

 

 

राजनीति : पहलगाम आतंकी हमले में मृतक था ब्राह्मण इसलिए घर नहीं गए अखिलेश..!

 

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की निर्मम हत्या के बाद पूरा देश आतंकवाद को लेकर आक्रोशित है । इस हमले को लेकर सियासत भी जोर पकड़ रही है और बेहूदा लोकगायन के नाम पर सरकार की छवि खराब कर राजनीति में एंट्री की राह देख रही नेहा सिंह राठौड़ जैसों की फेहरिस्त लंबी है जो अपने ही राष्ट्र के मंसूबों को धूमिल कर रहे । इसी बीच भगवान परशुराम की जयंती से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के ब्राह्मण प्रेम को ढोंग साबित कर दिया और कहा समाजवादी अखिलेश केवल अपनी जाति के लोगो के यहां जाते है। आपको बता दें कि पत्रकार ने पूछा पहलगाम आतंकी घटना में मृतक कानपुर के शुभम द्विवेदी के घर जाओगे! अखिलेश बोले मैं शुभम को नहीं जानता मतलब द्विवेदी है इसलिए तुम नहीं जानते पूर्व सीएम साहब यदि यही कोई मुख्तार या यादव होता तो अगली सुबह पूरी जाति जमात वही डेरा डाले रहती। अरे अखिलेश यादव साहब तुम आतंकियों द्वारा भुने गए 27 भारतवासियों में से भी किसी को नहीं जानते क्युकी वो तुम्हारे जाति कौम के नही ? वो आज दलित पिछड़े और ब्राह्मण थे । तुमसे मीडिया ने बस इसलिए पूछा था चूंकि शुभम यूपी के कानपुर से थे जहां के मुख्यमंत्री तुम भी रहे और तुम्हारे पिताजी भी और अब ये बयान जो शर्मनाक है। तुम जाते भी भला तो क्यों ? आखिर मुख्तार की कब्र पर बीसीसो बार हो आए होगे, देवरिया में स्वजातीय गैंगस्टर के बचाव में धरना तक दिए। शुभम न तो यादव थे न सपा कार्यकर्ता थे न मुस्लिम थे और न तुम्हारे पीडीए के सदस्य तो तुम भला क्यों जाते ! शुभम शहिद हुए और वो एक वीर ब्राह्मण थे अपने पीछे दो महीने की ब्याहता को छोड़ गए तो क्या हुआ तुम्हारी बला से छोड़ गए तो छोड़ गए ? जानते तो तुम 26 में से किसी को भी नहीं इसलिए 27 भूल जाओ अखिलेश !

भारत में राजनीतिक दलों जैसी बेशर्मी मुझे कहीं और न दिखती। मुस्लिम परस्ती की भी बात करें तो भारत में अच्छे मुसलमानो की संख्या पर्याप्त है। मुस्लिम लीग भी है और एआईएमआईएम जैसे दल भी है जो मूलतः मुस्लिमजनों की ही पार्टियां हैं इनका रवैया देश की राजनीति में ठीक है पर कुछ हिंदुगत दल एंटी हिन्दू बनकर काम कर रहे जो जातिभेद और धर्मभेद के नाम पर समाज को बाट रहे जिनमें अखिलेश और अबू आजमी युक्त सपा अव्वल है। ताज़ा घटनाक्रम पर सर्वदलीय बैठक हुईं थी, इसी बैठक में असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा स्पष्ट कहा कि धार्मिक आतंकवाद गलत है हम पूरी तरह सरकार के साथ है जो भी एक्शन सरकार पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ़ लेगी उसका समर्थन है पर सपा और अखिलेश इस मीटिंग से अलग रहे। न राष्ट्र को समर्थन व्यक्त किया न आतंकवाद पर स्पष्ट बात रखी और न कानपुर मृतक के घर गए। उल्टा अखिलेश के समर्थक सोशल मीडिया ब्रिगेड खुल कर पाकिस्तान और आतंकियों के साथ खड़े उनका बचाव करते दिख रहे। संभल और रामपुर दंगो में पुलिस पर पत्थर गोली चलाते मरे जेहादियों को क़ानूनी से लेकर सामाजिक सहायता मुहैया कराने में अव्वल सपा अब ब्राह्मण से कितनी नफरत करती है यह जग जाहिर हो रहा। न सपा का कोई नेता परिवार तक गया न किसी सहायता की घोषणा जबकि अपनी जाति के हिस्ट्रीसिटर और भूमाफिया दंगाई को मरने पर पांच लाख, मुख्तार जैसे माफियाओं के लिए चार फूल और श्रद्धांजलि के शब्द और पहलगाम पर मुंह सिल लिया। रामजी लाल सुमन को हथियार बना करणी सेना से गठजोड़ कर जातिय राजनीति को हवा देकर दलित वोट लेने का खेल जनता समझ चुकी है। जाति के दम पर सत्ता तक पहुँचने का सपना देखना भूल जाइए। पूरा प्रदेश न तो पूर्वांचल है और न इतना मुर्ख कि सपा की घृणित चाल समझ न रहा हो। प्रदेश का दलित और देश का पिछड़ा अपना हित जानता है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़