अहमदाबाद की चंदोला झील के आसपास बनी अवैध बस्तियों पर एक्शन

Spread the love

पहलगाम हमले के बाद कई राज्यों की पुलिस अवैध शरणार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। हाल ही में गुजरात पुलिस ने सूरत और अहमदाबाद से 1000 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। वहीं, अब पुलिस ने चंदोला झील के पास बनी बांग्लादेशी बस्ती पर धावा बोल दिया है। चंदोला झील के आसपास बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को जमींदोज कर दिया गया है। इस पूरे इलाके में अवैध बांग्लादेशी शरणार्थी रहते थे। ऐसे में पुलिस ने बुलडोजर एक्शन लेते हुए 800 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

800 संदिग्ध गिरफ्तार

चंदोला झील क्षेत्र में बुलडोजर चलाने से पहले पुलिस ने इस पूरे इलाके की बिजली काट दी। इसके बाद 50 जेसीबी मशीनें और 30 एमएमसी डंपर बुलाए गए। इस दौरान 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। बस्ती पर कार्रवाई के दौरान 800 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 143 की पहचान बांग्लादेशी नागरिक के रूप में हुई है।

10 से ज्यादा ड्रोन तैनात

बांग्लादेशी बस्ती पर कार्रवाई करते समय पुलिस ने पूरे इलाके में 10 से ज्यादा ड्रोन तैनात किए थे, जिससे पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही थी। यहां लल्ला बिहारी के फार्महाउस का दरवाजा था, जिसे तोड़कर पुलिस ने फार्महाउस में प्रवेश किया। एमएमसी टीम ने हथौड़े से फार्महाउस को ध्वस्त किया है।

चंदोला तलाब के आसपास बांग्लादेशियों की अवैध बस्ती थी। इसे पहले भी 2009 में गिराया जा चुका है। मगर, इन लोगों ने फिर से यहां बस्ती बना ली। एएमसी के ताजा सर्वे में सामने आया है कि इन लोगों ने तालाब की सरकारी जमीन पर मिट्टी डालकर झोपड़े बना लिए हैं। एएमसी के द्वारा ही यह कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि कार्रवाई के दौरान इलाके में कानून व्यवस्था बरकरार रहे और कोई जान हानि की स्थिति पैदा न हो।

कई टीमें मौजूद

बता दें कि 28 अप्रैल को अहमदाबाद की चंदोला झील के आसपास चल रही इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस फोर्स के अलावा, क्राइम ब्रांच, एसओजी, साइबर क्राइम, एसआरपी समेत कई टीमें मौजूद हैं। चंदोला झील के अलावा शाह आलम, सियासतनगर, नवाबनगर और फूलगिरी छतों के आसपास भी बड़ी संख्या में अवैध बस्तियां बनाई गई हैं।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़