ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अब सरकारी आवास में रहेंगे कुमाऊं के पुलिसकर्मी।
अल्मोड़ाः पुलिस इंस्पेक्टर व दरोगा रैंक के कर्मचारियों को 50 प्रतिशत, कांस्टेबल, हैड कांस्टेबल तथा एएसआई रैंक के कर्मचारियों को 30प्रतिशत आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। आईजी कुमाऊं ने इसके लिए 292 करोड़ का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा है। इससे कुमाऊं के पुलिसकर्मियों में सरकारी आवास मिलने की उम्मीद जगी है। कुमाऊं में 75 कोतवाली व थाने हैं। अबतक इन थानों में तैनात केवल बीस प्रतिशत पुलिसकर्मियों को ही सरकारी आवास उपलब्ध हो सके हैं। कुछ समय पहले कुमाऊं रेंज के पुलिसकर्मियों की बैठक में यह समस्या उठी थी। इस पर आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल ने सभी जिलों से थानों में उपलब्ध जमीन पर सरकारी आवास बनाने का प्रस्ताव मांगा था। प्रस्ताव के अनुसार फॉलोअर, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल व एएसआई के आवासों में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।









