ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण की उठाई मांग।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड परिवहन निगम एससी-एसटी श्रमिक संघ की बैठक लोआर माल रोड स्थित आईएसबीटी डिपो कार्यशाला में हुई। बैठक में वक्ताओं ने संविदा, विशेष श्रेणी चालक, परिचालक और विशेष श्रेणी तकनीकी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि डिपो कार्यशाला में स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति की जाए।मार्ग में बसें ब्रेक डाउन हो रही हैं, इससे निगम की छवि धूमिल हो रही है और आर्थिक नुक्सान भी हो रहा है।डिपो में चालक, परिचालकों के रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती हो।इन कर्मचारियों की कमी से आए दिन सेवाएं स्थगित हो रही हैं।
उन्होंने डिपो कार्यशाला में सीनियर फोरमैन, मैकेनिकल कार्मिक की तैनाती करने,चालक परिचालकों और मार्गों पर संचालित वाहनों का मार्ग आवंटन करने, कार्मिकों को मासिक वेतन समय पर भुगतान करने की मांग उठाई है।
उन्होंने कहा कि डिपो में साफ पानी की भी व्यवस्था नहीं है। इससे यात्रियों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यशाला में कंप्रेशर मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है, ऐसे में वहां नई मशीन की व्यवस्था की जाए।
इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद और संचालन गणेश सिंह ने किया। वहां पर गणेश सिंह, मदन लाल, राजेन्द्र प्रसाद, नवीन चन्द्र, किशोर लाल, विष्णु प्रसाद, विजय, गिरीश आदि लोग मौजूद थे।









