ऊखीमठः पंच केदारो में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात व चन्द्र शिला की तलहटी में बसे भगवान तुंगनाथ के कपाट विधि – विधान व वेद ऋचाओं के साथ 10 : 15 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                           ऊखीमठः पंच केदारो में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात व चन्द्र शिला की तलहटी में बसे भगवान तुंगनाथ के कपाट विधि – विधान व वेद ऋचाओं के साथ 10 : 15 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये है। कपाट खुलने के पावन अवसर पर 1 6 सौ से अधिक विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने जबकि तुंगनाथ सहित सभी सहायक मन्दिरों को लगभग 8 कुन्तल फूलों से सुसज्जित किया गया तथा चोपता व भुजगली में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। तुंगनाथ धाम के कपाट खुलते ही सैकड़ो शिव भक्तो ने भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग की पूजा – अर्चना व जलाभिषेक के विश्व समृद्धि की कामना की।

तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद तुंगनाथ धाम सहित सभी यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है। शुक्रवार को भूतनाथ मन्दिर चोपता में ब्रह्म बेला पर विद्धान आचार्यों ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाये समपन्न कर भगवान तुंगनाथ सहित तैतीस कोटी देवी – देवताओं का आवाहन किया! ठीक 8 :30 बजे भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी तथा भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली भूतनाथ मन्दिर चोपता से कैलाश के लिए रवाना हुई! भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर भक्तों ने पुष्प, अक्षत्रो से अगुवाई की तथा लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी। भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने सुरम्य मखमली बुग्यालों में नृत्य कर 10 : 15 बजे डोली अपने धाम पहुंची तथा मुख्य मन्दिर की तीन परिक्रमा कर सहायक मन्दिरों मे शीश नवाया तथा भगवान तुंगनाथ के कपाट वेद ऋचाओं व मंत्रोच्चारण के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये! कपाट खुलने के बाद मठापति रामप्रसाद मैठाणी सहित विद्धान आचार्यों ने अनेक पूजाये समपन्न की तथा 16 सौ से अधिक भक्तों ने भगवान तुंगनाथ के स्वयभू लिंग पर जलाभिषेक कर विश्व शान्ति व समृद्धि की कामना की।

कपाट खुलने के पावन अवसर पर देहरादून निवासी सुरेन्द्र असवाल, अगस्तमुनि निवासी धीर सिंह नेगी के सहयोग से भगवान तुंगनाथ सहित सहायक मन्दिरों को 8 कुन्तल फूलों से सजाया गया तथा लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता मुकेश परमार व सामाजिक कार्यकर्ता नारायण दत्त जुयाल के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ द्वारा भुजगली में तथा अन्य भक्तों के द्वारा चोपता में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने के पावन अवसर पर पहली बार रिकार्ड तोड़ भीड़ तुंगनाथ धाम पहुंची। भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलते ही तुंगनाथ यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है। तुंगनाथ धाम के प्रबन्धक बलवीर नेगी ने बताया कि 692 पुरूष, 810 महिलाये, 147 नौनिहाल तथा 8 साधु – सन्यासी सहित 1657 तीर्थ यात्री कपाट खुलने के साक्षी बने।

इस मौके पर बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल अध्यक्ष चन्द्र सिह नेगी, रेखा रावत, सुनील प्रसाद बेजवाल, प्रतिमा नेगी, वंश बेजवाल, गायत्री देवी, पुष्पा देवी, रामेश्वरी भट्ट, राहुल कुमार, सतवीर सिह, रवीन्द्र सिह, राजेन्द्र सिंह, जसवीर बजवाल, मनोज मैठाणी, सुरेन्द्र सिंह राणा, दीपक बमोला, प्रेम सिंह राणा, विनोद मैठाणी, विजय भारत मैठाणी, प्रकाश मैठाणी, अतुल मैठाणी, मुकेश मैठाणी, अजय आनन्द नेगी, चन्द्र मोहन बजवाल सहित देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु , हक – हकूकधारी व पंच पुरोहित मौजूद थे।

 

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)