ब्यूरो नवाबगंज गोंडाः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा नवाबगंजः शिक्षा क्षेत्र के जफरापुर गांव में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बुधवार को देर रात विधालय में एक हादसा हो गया जिससे तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिससे विधालय में हड़कंप मच गया। और बीएसए अतुल कुमार को सूचना दी गई सूचना मिलते ही बीएस अतुल कुमार और समन्यवक बालिका शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर घायल हुई छात्राओं को अयोध्या मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिसमें एक छात्रा की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। फिलहाल छात्रा शिवानी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे के बारे में जानकारी करने पर विधालय की वार्डेन आशा तिवारी ने बताया कि सातवीं कक्षा की तीन छात्राएं कीर्ति, शिवानी, मीनाक्षी खाना खा कर हैंडवाश में हाथ धो रही थी इसी दौरान टोंटी से पानी आना बंद हो गया और एक छात्रा टोंटी को ठीक करने के लिए जैसे ही हैंडवाश पर चढ़ी इसी दौरान हैंडवाश भरभराकर गिर गया और तीनों छात्राएं मलबे में दब गई जिससे गंभीर रूप से चोटिल हो गई।
छात्र अंशुमान की हत्या को लेकर लोगों ने किया रोड जाम।
शव को ढेमवा घाट मार्ग पर रखकर जमकर प्रदर्शन कर रहे परिजन, आरोपियों के घर गिरने की मांग के साथ पुलिस पर भी आरोप लगा रहे परिजन।
गोंडा नवाबगंजः थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव अंतर्गत पट्टी बलराज सिंह में हुए 17 वर्षीय छात्र अंशुमान सिंह हत्याकांड को लेकर लोगों में गम और गुस्सा देखने को मिल रहा है। पोस्टमार्टम हाउस से बॉडी पहुंचते ही परिजन बॉडी को ढेमवा घाट मार्ग पर रख करके जमकर धरना प्रदर्शन करने लगे । परिजन आरोपियों के घर गिरने की मांग करने के साथ पुलिस पर भी आरोपियों के साथ मिली भगत करने का गंभीर आरोप लगा रहे हैं। परिजनों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परिजनों द्वारा नवाबगंज की तरफ से ढेमवा घाट औऱ ढेमवा घाट से नवाबगंज आने जाने वाले मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सड़क पर ही मृतक छात्र अंशुमान सिंह के सब को रखकर के प्रदर्शन कर रहे हैं नवाबगंज थाना अध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी तरबगंज परिजनों को अंतिम संस्कार करने के लिए मनाने में घंटो जुटे रहे । परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है लेकिन उसके बावजूद परिजन नहीं माने ।करीब दो घंटे के हाइ वोल्टेज ड्रामे के बाद समाजसेवी अनिल सिंह द्वारा सांसद कैसरगंज करन भूषण सिंह से बात कि गई। सांसद द्वारा त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किय
निमंत्रण में बुलाकर ले गये और अवैध असलहे से मार दी गोली। युवक की मौत।
नवाबगंज (गोंडा): थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव में बुधवार की रात करीब 10 बजे एक युवक की उसके दोस्तों ही गोली मार कर हत्या कर दी है। वहीं इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने 05 लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
तुलसीपुर माझा के पट्टी बलराज सिंह निवासी रवि प्रकाश सिंह ने दी गई तहरीर में कहा कि बुधवार की रात 09 बजे बाइक से उनका लड़का अंशुमान सिंह (17)अनिल सिंह की दुकान पर गया था। वहां से गांव का ही अयानत उर्फ भोलू सिंह पुत्र रंजीत सिंह उसे मरहमपुर में निमंत्रण के बहाने ले गया। मरहमपुर के पहले ही सड़क पर गांव के ही विपक्षी विशेष सिंह पुत्र अखिलेश, जतिन पुत्र रजवंत उर्फ ननकऊ, रजवंत सिंह पुत्र शिव हरक और अखिलेश सिंह पुत्र जगतपाल ने सुनियोजित तरीके से रोककर अवैध असलहे से गोली मार दी। सूचना मिलने पर अंशुमान को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया जहां उसे अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अयोध्या मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। वहीं मरने से पूर्व मृतक युवक द्वारा हत्यारों का नाम बताने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।
घर से 03 किलोमीटर ले जाकर अवैध असलहे से मार दी गोली
आरोपी अयानत उर्फ भोलू अंशुमान को उसके घर से करीब 03 किलोमीटर दूर तुलसीपुर माझा की सीमा ढेमवा-रांगी मार्ग पर मरहमपुर के पास सुनसान जगह पर पहले से घात लगाये अन्य आरोपियों के साथ अवैध असलहे से गोली मार दी।
दूसरी गोली मारने की फिराक में थे हत्यारे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली लगने के बाद खून से लथपथ अंशुमान बाइक छोड़कर भागता हुआ करीब 300 मीटर दूर गोपसराय गांव के यज्ञनरायन श्रीवास्तव के घर पंहुचा और बचाने की गुहार लगायी। वहीं आरोपी उसे दूसरी गोली मारने की फिराक में उसके पीछे आये लेकिन भीड़ देखकर लौट पडे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अंशुमान के परिजनों को दी जो उसे पहले नवाबगंज सीएचसी और फिर अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गये जहां उसकी मौत हो गई।
चाचा को दी गोली लगने आरोपियों की जानकारी
घायल अवस्था में जब अंशुमान यज्ञनरायन के घर पंहुचा तो उसने अपने चाचा को फोन मिलवा कर गोली लगने और आरोपियों की जानकारी दी। मृतक के चाचा चंद्र प्रकाश सिंह उर्फ बबलू पुलिस विभाग में बांसगांव में कार्यरत हैं।
वहीं गोली मार कर युवक की हत्या की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी राधेश्याम राय, सीओ उमेश्वरप्रभात सिंह और थाना अध्यक्ष अभय सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पंहुच गया।
मामूली विवाद बन गया हत्या का कारण
मृतक के चाचा ने बताया कि अंशुमान कस्बे के गांधी विद्यालय इंटर कालेज में 12 वीं का छात्र था। एक साल पहले अंशुमान का विपक्षियों से मामूली विवाद हुआ था। गांव के लोगों ने बताया कि मृतक ने करीब 08 माह पूर्व अयानत से हाथापाई की थी। बाद में सभी लडकों में दोस्ती हो गई। अयानत अंशुमान से हाथापाई के बाद अपनी माँ के पास मध्य प्रदेश के सतना चला गया और वहीं रहकर पढाई करने लगा। बीते 08 मई को ही वह वापस आया था। गांव के कई लोगों ने बताया कि मंगलवार को वह गांव के तमाम लोगों से कह रहा था कि कल अंशुमान को मार दूँगा। थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि गांव में एक बटालियन पीएसी तैनात है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी अयानत उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक का पोस्ट मार्टम तीन डाक्टरों का पैनल वीडियो ग्राफी के साथ कर रहा है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गुरूवार की सुबह करीब 8:30 पर घटना स्थल पर फरेंसिक टीम ने पंहुच कर साक्ष्य संकलित किये।
सूचना मिलने पर कैसरगंज सांसद करन भूषण सिंह ने मृतक के घर पंहुच कर परिजनों को ढांढस बंधाया।
घटना स्थल पर कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल में शराब मिलाई पड़ी मिली है। अंदेशा है कि गोली मारने के पहले आरोपियों ने शराब भी पी थी। वहीं सुनियोजित तरीके से इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार होना और अयानत जैसे कक्षा 08 के हाथों में कलम की जगह अवैध असलहे का होना उस हल्के में पुलिस की कार्यशैली और पुलिसिंग की प्रक्रिया दोनों पर सवाल खडा कर रहा है।







