ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
माननीय उत्तराखंड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता अभियान आज भी जारी।
अल्मोड़ाः माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्री श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार दिनांक 14-05-2025से 16मई2025तक तीन दिवसीय जागरूकता अभियान-बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड,बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, बाल विवाह के दुष्परिणाम,बाल विवाह से मानसिक एवं शारीरिक दुष्प्रभाव, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098या बाल कल्याण समिति या क्षेत्रिय पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100एवं 112माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट याचिका सी संख्या 1234/2017Society for Enlightenment and Voluntary Action and anr.versusUnion of India and Ors, भारत के संविधान के अनुच्छेद 21(के)6से 14तक के बच्चों के लिए शिक्षा के अधिकार को मूल अधिकार के रूप में प्रावधानित करता है, संविधान के अनुच्छेद 51(के) के तहत प्रत्येक माता पिता व अभिभावक का यह दायित्व है कि वह अपने 6 से 14 तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षा प्रदान करना आदि जानकारी दी गई।
इस अवसर पर वहां संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत, स्वाति बगडवाल, निष्ठा उप्रेती, हमाज अंसारी,प्रांजल कुमार, व स्कूल की प्रिंसिपल ज्योत्सना आदि लोग मौजूद थे।








