राष्ट्र-संदेश

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

 

 

राष्ट्र-संदेश

राष्ट्र को हमें बचाना है,

प्यार का सबक सिखाना है।

कपटी-कुटिल,रक्त-लोलुप को,

राह दिखाना है-राष्ट्र को हमें बचाना है।।

 

फैला ये आतंक विश्व में,

करता तांडव नृत्य है।

अमन-चैन का दुश्मन यह तो,

ख़तरनाक कुकृत्य है।

मुँह बाए आतंकवाद को,

मार भगाना है-राष्ट्र को हमें बचाना है।।

 

दुश्मन के नापाक इरादे,

सफल नहीं होने देंगे।

माटी ख़ातिर लाल देश के,

दुश्मन से बदला लेंगे।

खोया जो सम्मान था पहले,

उसको पाना है-राष्ट्र को हमें बचाना है।।

 

क्या छोटा क्या बड़ा यहाँ पर,

सब तो भाई-भाई हैं।

मानवता बस एक धर्म है,

समझो,यही सच्चाई है।

जाति-पाँति व वर्ग-भेद को,

जड़ से मिटाना है-राष्ट्र को हमें बचाना है।।

 

गाँव-गाँव में,नगर-नगर में,

बस्ती-कुनबा,डगर-डगर में।

नदी-तड़ाग की लहर-लहर में,

सागर की हर भँवर-भँवर में।

प्रेम-भाव सँग श्रद्धा का,

परचम फहराना है-राष्ट्र को हमें बचाना है।।

 

जीवन धन्य वही जो,

न्यौछावर निज माटी पर।

जल-थल-अंबर अपने वतन की,

सबसे प्यारी थाती पर।

वतन-परस्ती की मस्ती को,

फिर से लाना है-राष्ट्र को हमें बचाना है।।

 

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़