संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश
इतना भी गरजना ठीक नहीं…!
मन्त्री का इतना भी गरजना ठीक नहीं,
बयानबाजी की ये कोई महफिल नहीं।
क्यों छत्ते में डाला हाथ बिगड़ गई बात,
क्या इतना भी सुर्खियों का रहना साथ।
हो एफआईआर कोर्ट की पड़े फटकार,
इतनी भी क्या जल्दी थी वाह सरकार।
मन्त्री का इतना भी गरजना ठीक नहीं,
बयानबाजी की ये कोई महफिल नहीं।
क्यों? यह कहा कि भेजा ‘उनकी बहन’,
क्या नहीं जानते देश नहीं करेगा सहन।
सेना की कर्नल को कुछ सराहना करते,
शब्द चयन भी अच्छी तरह से कर लेते।
मन्त्री का इतना भी गरजना ठीक नहीं,
बयानबाजी की ये कोई महफिल नहीं।
अशोभनीय बयान मच गया घमासान,
कुर्सी व पद का रख लिया करो ध्यान।
देश की बेटी का किया अपमान काफी,
अब भले ही आपने मांग ली हो माफी।







