सावधानी ही बचाव

Spread the love

 

सुधाकर आशावादी।

 

 

 

           हास्य कविता 

 

 

       सावधानी ही बचाव

 

 

पहले घर में बड़ी बड़ी टंकियाँ लाते थे

उनमें साल भर की जरूरत हिसाब से

गेहूं, चावल, मोटा अनाज भरवाते थे।

संयुक्त परिवार सांझा चूल्हा जलता था

हंसी ख़ुशी परिवार का गुजारा चलता था।

 

अब घर परिवार बंट गए

रिश्ते भौतिक संबंधों तक सिमट गए।

पहले पड़ोसी भी परिजन जैसे लगते थे

अब परिजन भी पड़ोसी से लगते हैं।

टंकियाँ अपनी अहमियत खो चुकी हैं

इसलिए घरों से लापता ही चुकी हैं।

अब मोटे अनाज की जगह

आवश्यकता के अनुसार आटा घर में आता है

उसी से महीने भर की रोटी का

प्रबंध किया जाता है।

पहले की तरह माँ अब प्यार से रोटियां नहीं बनाती

सिर्फ़ ख़ानापूर्ति करके काम हैं निपटाती ।

रोटियां बनाने से पहले भूख का हिसाब लगाती है

रोटियां गिनकर बनाती है।

 

इतनी आ गई गई है आत्मीय रिश्तों में खटास

पति पत्नी का आत्मीय रिश्ता भी

नही लगता समर्पित और ख़ास।

इतनी कमजोर हो गई है विश्वास की डोर

एक दूजे के प्रति संदेह का न कोई ओर छोर।

सात फेरों के बंधन में बंधा दाम्पत्य भी

एक दूजे पर विश्वास करने से कतराता है

शक और संदेह में कुछ समझ नही पाता है

स्थिति हो गई है इतनी विकट

कि पति पत्नी को सपने में भी दिखता है

अपने प्राणों पर मंडराता हुआ संकट।

 

अविश्वास से घिरा दाम्पत्य

सुख चैन की नींद नही ले पाता है ।

एक दूसरे के प्रति संदेह की बढ़ जाती है खाई

लगता है कि जैसे उसके जीवन पर शामत है आई।

 

सो मृत्यु संकट से बचने का एक ही उपाय है

आसन्न मृत्यु से बचने हेतु सावधानी बचाव है।

सो ज़िंदगी में सकारात्मक रुख़ अपनाए

सावधानी से अपना जीवन दीर्घ बनाएँ ।

किसी नीले ड्रम को देखते ही सतर्क हो जाएँ

फ्रिज भी आदम क़द जैसा बड़ा न लाएँ

दवा डाक्टर की सलाह के बिना न खाएँ

घर में किसी भी हथियार का प्रवेश न कराएँ।

 

सच है कि जान है तो जहान है

रिश्तों में आत्मीयता बनी रहे

यही स्वस्थ दाम्पत्य जीवन की

परम्परागत पहचान है ॥ (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़