संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
जिन्दगी कहां किसकी सुनती है…!
जिन्दगी कहां, कब किसकी सुनती है,
उसकी हरदम गिनती चलती रहती हैं।
बचपन से जवानी तक ली अंगड़ाई हैं,
उम्र का दरिया आधा पार कर आई है।
ये अफ़सोस न करना इसके जाने का,
जन्म-दिन मनाना एक साल होने का।
जिन्दगी कहां, कब किसकी सुनती है,
उसकी हरदम गिनती चलती रहती हैं।
सारे दर्द खामोशियों से सहते जाना है,
गमों के साथ यहाँ खुशियाँ मनाना हैं।
इसे हंसी-खुशी से जी ले वो दीवाना है,
जलने वाला तो सिर्फ एक परवाना है।
जिन्दगी कहां, कब किसकी सुनती है,
उसकी हरदम गिनती चलती रहती हैं।
हर पल का आनन्द लेने अब सोच लो,
समय बचा है कम अब उसे दबोच लो।
हाँ,हमेशा सकारात्मक रहके परख लो,
जिंदगी खट्टे-मीठे अनुभव हैं समेट लो।







