इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे दून में क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले अभिमन्यु, पहले भी भारतीय टीम में हो चुके हैं सिलेक्‍ट

Spread the love

          देहरादूनः दून में क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले अभिमन्यु ईश्वरन का चयन इंग्लैंड के टेस्ट दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम में हुआ। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है। वहीं, बाएं हाथ के विकेट-कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है।अभिमन्यु ने क्रिकेट का ककहरा दून में रहकर सीखा। इसके बाद वह 10 साल की उम्र बंगाल चले गये और कई साल तक बंगाल से घरेलू क्रिकेट खेला। बाद में बंगाल टीम के कप्तान भी रहे। उनके पिता सीए आरपी ईश्वरन देहरादून के गुनियाल गांव में अभिमन्यु के नाम से क्रिकेट एकेडमी संचालित करते हैं। खासतौर पर पिता ने अभिमन्यु के प्रशिक्षण के लिए एकेडमी खोली है।

         रणजी ट्राफी 2022 मुकाबले में अपने गृहराज्य की टीम उत्तराखंड के खिलाफ पश्चिम बंगाल के कप्तान के रूप में अभिमन्यु ने नाबाद 141 रनों की पारी खेली थी। दिलचस्प बात यह है कि यह मुकाबला उन्होंने देहरादून में अपने पिता के द्वारा खोले गये क्रिकेट ग्राउंड में खेला था। अभिमन्यु के क्रिकेट करियर में सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साल 2013-14 के रणजी ट्राफी के क्वार्टर फाइनल में आया।

जब उन्होंने सुदीप चटर्जी के साथ 163 रनों की साझेदारी कर जबरदस्त पारी खेली थी। अभिमन्यु ने बंगाल की टी-20 टीम साल 2016-17 के अंतरराज्यीय टी-20 टूर्नामेंट से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने देवधर ट्राफी में हिस्सा लिया।

        साल 2019-20 में के दलीप ट्राफी के लिये रेड टीम में उन्हें शामिल किया गया। इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में उन्होंने ग्रीन टीम के खिलाफ 153 रनों की पारी खेली। वहीं, अब भारतीय टीम में शामिल होने पर अभिमन्यु के घर में खुशी का माहौल है। उनके पिता का सीना गर्व से चौड़ा है।

कामयाबी के पीछे पिता का हाथ

              अभिमन्यु की कामयाबी के पीछे पिता आरपी ईश्वरन का अहम योगदान है। पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे आरपी ईश्वरन ने अपने बेटै को क्रिकेटर बनाने के लिए अकाउंटेंसी का काम छोड़कर क्रिकेट कोचिंग का काम शुरू कर लिया और उन्हाेंने बेटे को कामयाब क्रिकेटर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

            आरपी ईश्वरन मूल रूप से तमिलनाडु के चेन्नई से आते हैं लेकिन उनका पेशा उन्हें देहरादून ले आया। जहां उनकी शादी देहरादून की बेला से हुई। अभिमन्यु अपने माता-पिता की दो संतानों में छोटे हैं। अभिमन्यु से बड़ी उनकी बहन पल्लवी हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views

    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।