शिक्षक एवं साहित्यकार
गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
बारां (राजस्थान)
इस कारण अब मैं———— ?
——————————————————————-
इस कारण अब मैं,
तुमसे रहता हूँ जुदा-जुदा,
नहीं करना चाहता तुमसे कोई बात,
दर्शाता हूँ अपने व्यवहार में नाराजगी,
क्योंकि तुमने मुझको समझा है नहीं अब तक।
इस कारण अब मैं,
तुमको नहीं देता हूँ सम्मान,
अनसुनी कर देता हूँ तुम्हारी बातें,
नहीं करता हूँ पहले जैसी तुम्हारी तारीफ,
बात बात पर तुमको कहता हूँ मैं बेशर्म,
क्योंकि तुमको कुछ भी नहीं है ख्याल,
मेरी इज्जत का।
इस कारण अब मैं,
करने लगा हूँ शक तेरी पवित्रता पर,
देखता हूँ तेरी भाव-भंगिमायें,
उन्मुक्त और अनुचित,
शायद तुम दर्शाती हो,
मुझसे झूठा प्रेम,
मेरे पवित्र प्रेम का खून करके।
इस कारण अब मैं,
नहीं लिखता तुमको प्रेम पत्र,
नहीं बहाता अब मैं,
अपने आँसू तुम्हारे लिए,
नहीं मानता हूँ अब मैं,
तुमको ख्वाब-ओ-खुशी,
क्योंकि अब मुझको,
तुमपे विश्वास नहीं रहा।







