जब जाग रही होती है सारी दुनिया

Spread the love

शिक्षक एवं साहित्यकार

गुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद)

बारां (राजस्थान)

जब जाग रही होती है सारी दुनिया

—————————————————————-

जब जाग रही होती है सारी दुनिया,

तो मैं सो रहा होता हूँ ,

और बुन रहा होता हूँ अपने ख्वाब,

ख्वाबों में अपनी बस्ती,

बस्ती में तलाश रहा होता हूँ वह जगह,

जहाँ है मेरा विराम,

जहाँ मैं पूजा करता हूँ अमन की,

और जब सो रहे होते हो तुम,

तो मैं देख रहा होता हूँ ,

रोशनी लेकर अपने हालात,

कि मुझको कितना पसीना,

और बहाना है,

ताकि मैं बन सकूँ उनके जैसा,

जो मौज करते हैं,

ऊंची मीनारों और महलों में,

जो रहते हैं अच्छे शहरों में,

नहीं है जिनको कोई कष्ट,

और सो रहे हैं निश्चिंत होकर।

जब दौड़ रही होती है सारी दुनिया,

जब सो रही होती है सारी दुनिया,

तब मैं जागकर सारी रात,

सोच रहा होता हूँ उनके बारे में,

जिनके पास नहीं है,

सोने के लिए आशियाना,

जिनके पास नहीं है,

एक वक़्त की भी रोटी,

जो सो जाते हैं भूखे-प्यासे,

फुटपाथ पर सुंदर सपनों में,

जो संतुष्ट है टूटी झौपड़ी में।

  • Related Posts

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता मुजफ्फरपुरः  सुनील कुमार                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 2 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।