पुष्प-कथन

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

पुष्प-कथन

पुष्प-कथन

कहा पुष्प ने सुन लो चमन,

हमसे ही वजूद तुम्हारा है।

पा सुगंध जग मुझसे महके-

वन-बाग़-पहाड़ बहारा है।।

सरिता की धारा में खुशबू,

सर्वत्र महक नभ-मण्डल में।

खुशबू ही खुशबू फैली है,

मंज़र-मंज़र हर जंगल में।

दिग-दिगंत सब महक उठा-

क़ुदरत ने हमें निखारा है।।

हम नारी -माथे की शोभा,

हम मंदिर की हैं शान बने।

हमको सिर पर धारण करके,

स्वर्ग के देव महान बने।

प्रथम प्रेम के हम प्रतीक जो-

परिणय-जीवन की धारा है।।

हम मुरीद हैं सुन लो गुलशन,

बस वीरों-वतन-परस्तों के।

उनपे ही बिछ जाते हैं हम,

जो पथ हैं सब अलमस्तों के।

यद्यपि हम हैं रंग-विरंगे-

पर,पुष्प ही नाम हमारा है।।

सीख हमारी नरमायी औ,

कोमलता का है रूप यही।

सदविचार-सद्कर्म की खुशबू,

है इसका मूल स्वरूप यही।

बने सुगंधित जीवन सबका-

यही तो पुष्प का नारा है।।

हमसे ही वजूद तुम्हारा है।।

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।