शिक्षक एवं साहित्यकार
गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
बारां (राजस्थान)
ऐसा मैंने हमेशा देखा है
—————————————————–
ऐसा मैंने हमेशा देखा है,
कि तुम मुझे याद करते हो,
और मैं तुम्हें याद नहीं करता,
यही मेरी जिंदगी की कहानी है।
मेरा बचपन उस स्थिति में बीता है,
जिसमें मैं और मेरे साथ मेरे साथी थे,
तब खिलौना थी तुम्हारी मौजूदगी,
मेरे लिए मेरे उस बचपन में।
तरुणावस्था में मैंने भी,
सपनें देखें थे तुम्हारी तरह,
लेकिन मेरे वो सपनें,
तुमसे बहुत अलग थे,
तब मैं सिर्फ अपना भविष्य देखता था,
तुम ही मुझे याद करते थे।
अब मैं एक सम्पन्न व्यक्ति हूँ,
मेरे साथ अब मेरा परिवार भी है,
और इसी के लिए,
अब मैं जी रहा हूँ,
तुम्हारी तरह मेरे भी बच्चें हैं,
मेरे साथ अब,
मेरे दोस्त और मेरी पत्नी है।
अब मैं तुम्हें याद नहीं करता हूँ,
तुम ही मुझे याद करते हो,
क्योंकि तुम यह जानते हो,
कि आज भी मैं,
तुम्हें याद करता हूँ,
ऐसा मैंने हमेशा देखा है।







