तेजु नागल रेवाड़ी हरियाणा।
गर्व है ऐसे परिवार पर जिनकी चार पिढीया तन मन से भारतीय सेना को समर्पित रही।
दिनांक 20/5/25 को मनोज कुमार चौहान भारतीय सेना में अपनी 20 वर्ष गरिमामय सेवा देकर आज 31मई को सेवानिवृत्त हुए। वे जब अपने गांव आए तो विशाल जन समूदाय में हर्ष की लहर दौड़ आई।दूर दूर से जनसमुदाय फुल मालाए लेकर उनके स्वागत को उमड़ पडे। मनोज कुमार चौहान बच्पन से अपने राष्ट्र को समर्पित रहे।उनको यह सोगात अपने पीता जी एवं दादाजी व अपने चाचाजी से विरासत में मिली।
गर्व है ऐसे परिवार पर जिनकी चार पिढीया कर्मठ कर्मशीलता के साथ भारतिय सेना में अपनी अनुपम सेवा देकर राष्ट्र को गोरवान्वित किया।
मनोज कुमार चौहान के पड़दादा जी भूरसिंह जी चौहान राजपूत रेजीमेंट में अपनी अनुपम सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए। तदोपरांत मनोज कुमार चौहान के दादाजी श्री हजारी सिंह जी भी राजपूत रेजीमेंट में अपनी सर्वोच्च सेवा से सेवानिवृत्त हुए। श्री हजारी सिंह जी का दाये हाथ की उंगली ग्रेनेड फेंकते समय सम्पूर्ण रूप से खत्म होने पर भी अपने होसले को कम नहीं होने दिया। उन्होंने चाइना यूद्ध एवं पाकिस्तान युद्ध में भाग लेकर दुश्मन के दात खट्टे किए। मनोज कुमार चौहान के पिताजी श्री पूर्ण सिंह चौहान जी भी राजपूत रेजीमेंट से सेवानिवृत्त है। एवं मनोज कुमार चौहान के चाचाजी सुबेदार श्री धर्मवीर सिंह जी भी राजपूत रेजीमेंट से सेवानिवृत्त है। ऐसे सच्चे व राष्ट्र के प्रति निष्ठावान परिवार पर जन जन को गर्व है।







