ब्यूरो गोंडा (उ. प्र.): सियाराम पाण्डेय।
गोंडा विकास खंड वजीरगंज के नगवा में हजरत हाजी मंगल शाह बाबा का उर्स कौव्वाली के शानदार मुकाबले के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कौव्वाली के मुकाबले में शरीफ परवाज़ और चाहत वारसी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कौव्वाली के मुकाबले में शरीफ परवाज़ ने अपनी मधुर आवाज मेरे मुस्तफा ने दिया है ये तोहफा से कार्यक्रम का आगाज किया।शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को आकर्षित किया। वहीं चाहत वारसी ने भी अपनी अद्भुत आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति जब दिल ने पुकारा नबी, नबी दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों कलाकारों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और दर्शकों ने दोनों की प्रस्तुति का आनंद लिया।
उर्स के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। लोगों ने हज़रत हाजी मंगल शाह बाबा की दरगाह पर जाकर चादर चढ़ाई और उनके लिए दुआएं कीं। उर्स के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने एकजुट होकर अपनी धार्मिक भावनाओं का इजहार किया।
कौव्वाली के मुकाबले के बाद आयोजकों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजकों अलाउद्दीन सिद्दीकी , मोहम्मद युनूस ने कहा कि उर्स के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।इस अवसर पर स्वामी नाथ सिंह, बदलू सिंह, शैलेश सिंह, गोरखनाथ पांडे, वासुदेव, मोहम्मद अहमद, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।







