सेवानिवृत्ति खंड शिक्षा अधिकारी सहित लखनऊ के सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान।

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादक लखनऊः   पंकज सीबी मिश्रा।

 

सेवानिवृत्ति खंड शिक्षा अधिकारी सहित लखनऊ के सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान।

 

 

लखनऊ ब्यूरो (पंकज सीबी मिश्रा) : डायट निशातगंज लखनऊ में सर्वजन हिताय संरक्षण समिति एवं बेसिक शिक्षा के तत्वाधान में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी काकोरी राम मूर्ति यादव सहित लखनऊ के विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षकों को डायट प्राचार्य अजय सिंह , सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रीना त्रिपाठी को ब्लॉक मलिहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी पद्मशेखर मौर्य द्वारा सम्मानित किया गया । महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रीना त्रिपाठी ने प्रदेश के मिडिया विश्लेषक औऱ पत्रकार पंकज सीबी मिश्रा को बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बेसिक शिक्षा अध्यक्ष निशा सिंह ने सरस्वती जी के समक्ष पुष्पांजलि वह दीप प्रज्वलन करा कर की। निशा सिंह ने लखनऊ के समस्त इस वर्ष रिटायर्ड शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन की दूसरी पारी दुगने उत्साह और समर्पण के साथ व्यतीत हो यही संगठन की शुभेच्छा है और हम सभी सुख-दुख में सभी शिक्षकों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका दीपाली श्रीवास्तव द्वारा किया गया। की अध्यक्षता कर रहे हैं शैलेंद्र दुबे ने कहा कि शिक्षक समाज की धुरी हमेशा ही रहा है रिटायर्ड होने के बाद शिक्षक की जिम्मेदारी समाज को सही दिशा और प्रत्येक स्थिति में समाज की दशा सुधारने में रहता है। वही डायट प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों व खंड शिक्षा अधिकारी राम मूर्ति यादव को उज्जवल भविष्य की बधाई देते हुए अब इन सभी का योगदान समाज में सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक रूप से पूर्णता के साथ मिलेगा और ऐसा कहा और सभी के सुख-दुख में संगठन के हमेशा खड़े रहने की बधाई दी।

रीना त्रिपाठी ने सेवानिवृत्ति के लिए शुभकामनाएं सभी को संगठन की तरफ से शुभकामनाएं प्रस्तुत की तथा रिटायरमेंट के बाद सामाजिक गतिविधियों में संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में उनके साथ की अपेक्षा की और संगठन प्रत्येक आवश्यकता औरइस नई यात्रा के आनंद के सफर में हमेशा साथ रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सीमा द्विवेदी अनीशा सिंह और दीपाली श्रीवास्तव द्वारा विदाई गीत प्रस्तुत किया गया तो वहीं अन्य शिक्षकों ने कविता व गजल सुनाई। सर्वजन हिताय संरक्षण समिति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तौर पर मुकुल पांडे, गीता वर्मा, महामंत्री सीमा द्विवेदी, कार्यक्रम संयोजक नेहा सिंह, मीडिया प्रभारी अंशु श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, आशा किरण चौधरी ने सभी का तिलक लगाकर माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अन्य संगठनों के पदाधिकारी के तौर पर आमंत्रित टी एस सी टी जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह ने शिक्षकों के संस्था द्वारा आकस्मिक सहयोग के विषय में बताया वही राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मंडल अध्यक्ष महेश मिश्रा, विशिष्ट बी टी सी से लल्ली सिंह, जूनियर शिक्षक संघ से सुधीर सहगल, आशीष सिंह, संजय यादव, जूनियर शिक्षक संघ से सुरेश जयसवाल, पंकज तिवारी अर्चना शुक्ला, स्मित कौर, पवन कुमार जी ने सभी को उज्जवल भविष्य की बधाई दी।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 5 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़