काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
सहानुभूति
सहानुभूति है विभूति।
परार्थ भाव प्रेम मूर्ति।।
सदा सहिष्णु सत्य धाम।
पुनीत पंथ राम नाम ।।
उदार चित्त वृत्त्ति धर्म।
सदैव स्वस्ति वाच्य मर्म।।
सगे सभी लगें मनुष्य।
हृदय विशाल स्तुत्य भव्य।।
अनन्य दिव्य शिष्ट बुद्ध।
न भावना कभी अशुद्ध।।
सुधा समान नित्य राग।
सप्रेम मेल योग भाग।।
शुभानुभूति प्रार्थनीय।
समान शक्ति वंदनीय।।
जनार्थ भक्ति चांदनीय।
सहानुभूति लोकनीय।।







