संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
प्रतिकूल स्थिति में करता गौर…!
हर व्यक्ति के जीवन में समस्याओं का दौर,
महान हैं वो प्रतिकूल स्थिति पे करता गौर।
हमारा गुरू तो वक्त है वह भले ही सख्त है,
हर हाल में जीना सिखाता है इतना हक़ है।
कहें विवेकानंद खुद को कमजोर न समझो,
तुम भी ईश्वर के अंश हो संकेत को बल दो।
हर व्यक्ति के जीवन में समस्याओं का दौर,
महान हैं वो प्रतिकूल स्थिति पे करता गौर।
सबकी दृष्टि में आत्मनिर्भर बनके दो सबूत,
मानसिक, भावनात्मक रूप से हो मजबूत।
खूब करिए स्वयं की क्षमताओं पर विश्वास,
आस-पास वालों को भी होता रहें आभास।
हर व्यक्ति के जीवन में समस्याओं का दौर,
महान हैं वो प्रतिकूल स्थिति पे करता गौर।
कभी भी जीवन हर क्षण एक जैसा नहीं है,
सुख-दु:खों के हर क्षण में भी पैसा कहीं है।
दुगने उत्साह से असंभव-संभव बनाते रहों,
वक्त हँसाने-रुलाने आया उसे निहारते रहों।







