ऊखीमठः क्यूजा घाटी की ग्राम पंचायत कण्डारा के ग्रामीणों की अराध्य देवी भगवती राज राजेश्वरी के मन्दिर में आयोजित 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ का समापन कन्या पूजन व विशाल भण्डारे के साथ हो गया है।

Spread the love

ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

                   ऊखीमठः क्यूजा घाटी की ग्राम पंचायत कण्डारा के ग्रामीणों की अराध्य देवी भगवती राज राजेश्वरी के मन्दिर में आयोजित 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ का समापन कन्या पूजन व विशाल भण्डारे के साथ हो गया है। 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ के पावन पर क्यूजा घाटी सहित विभिन्न गांंवों के असंख्य श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर धर्म की गंगा में डुबकी लगायी तथा 11 दिनो तक कण्डारा गांव सहित क्यूजा घाटी का वातावरण भक्तिमय बना रहा । 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ के निर्विघ्न सम्पन्न होने पर आयोजक मण्डल द्वारा केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, कण्डारा गांव के ग्रामीणों, क्यूजा घाटी के जनप्तिनिधियो व आम जनमानस का आभार व्यक्त किया गया। 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ के समापन अवसर पर कथावाचक उर्वीदत्त गैरोला ने भगवती राज राजेश्वरी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवती अनेक नामो से पूजित है तथा जो मनुष्य निस्वार्थ भाव से भगवती का स्मरण मात्र करता है उस मनुष्य के जन्म – जम्मान्तरो के पापो का हरण होता है तथा वह मनुष्य युगो तक शिव लोक में निवास करता है । उन्होंने कण्डारा गढ़ में जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती राज राजेश्वरी की महिमा का विस्तृत गुणगान किया। कमलेश्वर प्रसाद गैरोला ने बताया कि 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ में हजारो श्रद्धालुओ ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया। सुभाष गैरोला ने बताया कि 11 दिनो तक क्यूजा घाटी सहित कण्डारा गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा। 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ के निर्विघ्न सम्पन्न होने पर प्रकाश गैरोला, राजेन्द्र प्रसाद गैरोला, हर्षमणि गैरोला, देवानन्द गैरोला, महिमानन्द गैरोला, कुलानन्द गैरोला, चन्द्रशेखर गैरोला, रजनीश गैरोला, प्रदीप गैरोला, दिवाकर भट्ट, उमेश गैरोला, मुकुल भट्ट सहित आयोजक मण्डल के पदाधिकारियो व सदस्यो ने आम जनमानस का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।