ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में निरंतरता के साथ हुआ है विकास : डॉ धन सिंह रावत।
अल्मोड़ाः मंगलवार को यहां शिखर होटल के सभागार में एक प्रेस वार्ता में शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में कई नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के शासन काल के ग्यारह सालों में सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं की पारदर्शिता से समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। लोगों को पक्के मकान और शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। उज्जवला योजना के तहत आठ करोड़ परिवारों को रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। देश में पहली बार मोदी सरकार ने रेल और परिवहन विश्वविद्यालय की स्थापना की है।
देश में नए आईआईएम,एम्स, आईटीआई तथा नए विश्वविद्यालय स्थापित किए हैं। पत्रकारों के सवालों के जवाब में डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में 1500 एलटी शिक्षकों को आगामी 30जून तक नियुक्ति पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। डॉ रावत ने कैंची धाम में लगने वाले जाम की समस्या के बारे में बताया कि जल्दी लोगों को समाधान मिल जाएगा,जिस पर तीब्र गति से कार्य चल रहा है, वहीं क्वारब के पास खिसक रहे पहाड़ व धंस रही सड़क को भी जल्द ठीक कर लिया जाएगा,इस पर भी युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।
इस अवसर पर वहां भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुराज सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, ललित लटवाल, धर्मेन्द्र बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।









