ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
निरंतर चल रहा है विकास प्राधिकरण का विरोध, जारी है धरना प्रदर्शन।
अल्मोड़ाःविकास प्राधिकरण से लोगों को हो रही परेशानियों के विरोध में मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सर्व दलीय संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट होकर तमाम पार्टियों, संगठनों व अन्य लोगों ने एकजुट होकर एक बार फिर से विकास प्राधिकरण का जोरदार विरोध किया। वार्ताओं ने कहा कि मकान आदि का काम कराने में आ रही परेशानियों से जनता बहुत बहुत परेशान है। लंबे समय से सरकार से मांग की जा रही है विकास प्राधिकरण को समाप्त किया जाए, इससे लोगों का समय भी बरबाद हो रहा है और खर्चा भी ज्यादा लग रहा है।यह जनविरोधी योजना है।
इस अवसर पर वहां प्रताप सिंह सत्याल,लक्ष्मण सिंह ऐठानी, सहाबुद्दीन, ललित मोहन पंत,निजाम कुरैशी, शेखर बनकोटी,हर्ष कनवाल,प्रत्येश कुमार पांडे, रोबिन मनोज भण्डारी, भारत रत्न पाण्डे आदि लोग मौजूद थे।









