ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
बाल विवाह जैसे अपराधों को रोकने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान।
अल्मोड़ाः माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्री श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में व सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार दिनांक 10-06-2025 से 12-06-2025 तक “बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड” तीन दिवसीय जागरूकता अभियान के अनुक्रम में दिनांक 11-06-2025 को अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व पंकज भगत के द्वारा राजा आनन्द सिंह बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता अभियान शिविर व रैली का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, बाल विवाह के दुष्परिणाम, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, बाल कल्याण समिति या क्षेत्रिय पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, नालसा (विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा) योजना 2010, महिला प्रतिकर योजना-2020, पोक्सो अधिनियम,पीसी एण्ड पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, यौन उत्पीडन/अन्य अपराधों की पीड़ित/उत्तरजीवी महिलाओं के लिए उत्तराखंड मुवावजा योजना 2020, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर वहां सुनीता जोशी, पुनीता जोशी, सुजाता शर्मा व रेखा व अन्य सहित तमाम छात्राएं मौजूद रहे।









