ऊखीमठः 360 गांवों  के अराध्य देव भगवान कार्तिक स्वामी की तपस्थली क्रौच पर्वत तीर्थ पर आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराणवाचन का समापन पूर्णाहुति के साथ हो गया है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                   ऊखीमठः 360 गांवों  के अराध्य देव भगवान कार्तिक स्वामी की तपस्थली क्रौच पर्वत तीर्थ पर आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराणवाचन का समापन पूर्णाहुति के साथ हो गया है। महायज्ञ व पुराणवाचन के समापन अवसर पर भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित ॐ जय कार्तिक स्वामी की आरती का विमोचन भी किया गया तथा पूर्णाहुति के पावन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 8 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया । महायज्ञ व पुराणवाचन की पूर्णाहुति के बाद भगवान कार्तिक स्वामी की रूप छडी सुवारी ग्वास गाँव पहुंच गयी है। रविवार को विद्वान आचार्यो ने ब्रह्म बेला पर स्कन्द नगरी मे पंचाग पूजन के तहत भगवान कार्तिक स्वामी सहित 33 कोटी – देवताओ का आवाहन किया तथा ठीक सात बजे प्रात: भगवान कार्तिक स्वामी सहित अनेक देवी – देवताओ के निशान क्रौच पर्वत तीर्थ के लिए रवाना हुए तथा विद्वान आचार्यो ने हवन कुण्ड मे अनेक प्रकार की पूजा सामाग्रियों की आहूंतिया डालकर विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। महायज्ञ व पुराणवाचन के समापन अवसर पर भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित ॐ जय कार्तिक स्वामी आरती का विमोचन समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी ने कहा कि भगवान कार्तिक स्वामी की तपस्थली क्रौच पर्वत तीर्थ करोड़ों हिन्दुओं की आस्था व विश्वास का केन्द्र बना हुआ है तथा सोशल मीडिया पर इस प्रकार के धार्मिक भजनों के प्रकाशन से भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा आम जनमानस तक पहुंचेगी जिससे क्रौच पर्वत तीर्थ का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भण्डारी ने कहा कि भगवान कार्तिक स्वामी की तपस्थली क्रौच पर्वत तीर्थ धीरे – धीरे पर्यटन सर्किट के रूप मे विकसित हो रहा है। कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित ॐ जय कार्तिक स्वामी की आरती के निर्माता / लेखक लक्ष्मण सिंह नेगी, आरती को स्वर देने वाली उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका पूनम सती, आरती को संगीत देने वाले अनूप नेगी व कर्मा स्टूडियो देहरादून का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के प्रयासो से भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन – जन पहुंचाने की सराहनीय पहल की जा रही है।

 

कोषाध्यक्ष चन्द्र सिह नेगी ने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से भगवान कार्तिक स्वामी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है । महायज्ञ व पुराणवाचन के समापन अवसर नीति घाटी की उभरती लोक गायिका चंदा बमपाली के धार्मिक भजनो की धूम रही जबकि उर्खोली चोपता निवासी दीपेन्द्र नेगी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गयी। इस मौके पर डा. जैक्सवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी चैयरमैन लखपत राणा, कालीमठ मन्दिर समिति प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित, वीरागना संगठन अगस्तमुनि अध्यक्ष माधुरी नेगी, मन्दिर समिति प्रबन्धक पूर्ण सिंह नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी, सह प्रबन्धक रमेश सिंह नेगी, उपाध्यक्ष उत्तमराज नेगी, चरण सिंह राणा, निवर्तमान प्रधान घिमतोली बसन्ती देवी, भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी, अगस्तमुनि ग्रामीण अध्यक्ष बृजमोहन नेगी, ललिता प्रसाद भट्ट, पूर्व क्षेपस मगन सिंह नेगी, कुवर सिंह नेगी, चन्द्रशेखर नौटियाल, सुधीर नौटियाल, चन्दन सिंह नेगी, बीरेन्द्र सिंह नेगी सहित हजारो श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़