श्री बदरीनाथ धाम के समीप माणा स्थित भगवान श्री घंटाकर्ण मंदिर के कपाट खुले ।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

 

 

श्री बदरीनाथ धाम के समीप माणा स्थित भगवान श्री घंटाकर्ण मंदिर के कपाट खुले ।

 

• माणा गांव में तीन दिवसीय श्री घंटाकर्ण जैठपुजै प्रारंभ। 

 

• तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम‌ शुरू हुए।

 

 

        श्री बदरीनाथ धाम/ माणा: 15 जून: श्री बदरीविशाल के क्षेत्र रक्षक श्री घंटाकर्ण महावीर माणा घन्याल मंदिर के कपाट आज 15 जून पूर्वाह्न 11बजे आषाढ माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुल गये है। इसी के साथ ही श्री घंटाकर्ण महावीर की तीन दिवसीय जैठ पुजै भी शुरू हो गयी।

 

कपाट खुलने की प्रक्रिया प्रात: नौ बजे से शुरू हो गयी थी सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा मंदिर के कपाट खुले उसके पश्चात देवी देवताओं श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना के बाद पुराने मंदिर से समारोह पूर्वक भगवान श्री घटाकर्ण जी की प्रतिमा को को समारोह पूर्वक माणा गांव स्थित मंदिर में विराजमान किया गया। इसी के साथ बदरीनाथ धाम के समीप स्थित देश के प्रथम गांव माणा स्थिति भगवान श्री घंटाकर्ण मंदिर के कपाट इस यात्रा वर्ष हेतु खुल गये।

 

इस अवसर पर मंदिर को भब्य रूप से फूलों से सजाया गया था तथा महिला मंगल दल द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया तथा परंपरागत नृत्य का आयोजन हुआ। प्रसाद वितरण पश्चात भंडारा भी आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री भगवान घंटाकर्ण मंदिर में दर्शन‌ को पहुंचे।

 

इस अवसर ग्राम पंचायत प्रधान पीताम्बर मोल्फा, श्री घंटाकर्ण जी के पश्वा आशीष कनखोली, मंगलेश्वर पश्वा रघुवीर सिंह, विश्वकर्मा पश्वा दिलबर, पूजा समिति अध्यक्ष जगदीश रावत, उपाध्यक्ष गुमान सिंह बड़वाल, सरपंच रघुवीर सिंह परमार, मोहन सिंह मोल्फा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बड़वाल, पश्वा गण क्रमश कुंदन सिंह टकोला,भगत सिंह टकोला, जगवीर परमार, केसर सिंह रावत, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री मौजूद रहे।

 

आज शाम को भगवान घंटाकर्ण जी की दौड्या पूजा के बाद संध्या भजन शुरू हो गयी है।सोमवार को भी विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा

मंगलवार 17 जून को जैठ पुजे के समापन अवसर पर ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता साँस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक दरवान नैथवाल के गीतों की प्रस्तुति के बाद मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला कार्यक्रम का समापन करेंगे तथा पुरस्कार वितरण करेंगे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़