ब्यूरो म. प्र. : प्रेरणा गोतम।
आप पढ़ रहे हैं प्रेरणा की लघुकथा का भाग -3
मुन्ना का तीर गप्पननाथ हुए गंभीर
एक सुंदर देश में ऑपरेशन सिन्दूर नाम का युद्ध भड़क उठा।राजा गप्पनाथ, जिनका दिमाग जिद से जाम था, जीत के लिए पागल थे।जीतने के लिए कुछ भी कर जाने को तैयार तभी एक मोटा-ताजा भालू जंगल से निकला और बोला, “ऐ राजा, युद्ध बंद कर, वरना तुझे मै अपना प्रोटीन शेक बना दूंगा!” राजा की हवा टाइट, युद्ध रुक गया। मगर गुस्सा तो भरा हुआ था। उन्होंने हुक्म सुनाया, “हर गली-कूचे में सिन्दूर के पौधे लगाओ, शहीदों को न्याय मिलेगा, सिन्दूर अमर रहेगा!”
पौधे लहलहाए, सिन्दूर की बरसात होने लगी। एक दिन राजा जायजा लेने निकले। तभी नटखट मुन्ना, आंखों में शरारत लिए, बोला, “राजा जी, ये सिन्दूर का जंगल क्यों उगा रहे हो? आजकल की लड़कियां तो मांग का सिन्दूर टिश्यू से पोंछ देती हैं। इतना सिन्दूर बचेगा तो क्या करोगे? ऑनलाइन ‘सिन्दूर सेल’ लगाओगे या टिकटॉक पर लाल-लाल फेस मास्क बनाओगे?”
भीड़ हंसी से लोटपोट। राजा का चेहरा सिन्दूर से भी लाल। राजा सोच में डूबे—युद्ध से बड़ा दुश्मन तो ये नया जमाना है! और बोले ये आजकल के बच्चे भी ना, कितना मजाक करते है,राजा जान चुका था अब यहां पर रुकना मतलब सवालों के घेरे में आना,बस फिर क्या मुन्ना को चॉकलेट थमाकर वे अपने महल भागे।







