संवाददाता आगर-मालवा :गोवर्धन कुम्भकार।
सीईओ जिपं द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा
जिला संवाददाता गोवर्धन कुम्भकार
आगर-मालवा : जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा सोमवार को सीईटओ जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे द्वारा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर की गई।
बैठक में सीईओ जिपं श्रीमती कुशरे द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के समस्त तकनीकी अमले को समय-सीमा में खेत तालाब, अमृत सरोवर, डगवेल रिचार्ज संरचना, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज शाफ़्ट निर्माण , जीर्णोद्धार कार्य समय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनपद पंचायतों उपयंत्री एवं एपीओ को खेत तालाब निर्माण के लक्ष्य अनुरूप प्रगति न पाए जाने पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने जलसंसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा विभाग, वन विभाग, जन अभियान परिषद एवं अन्य विभागों के जिला अधिकारियों अभियान अंतर्गत अपेक्षित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में पी ओ मनरेगा डॉ मनोज कुमार शर्मा, ईई आर ई एस अशोक पाटीदार, समस्त सहायक यंत्री मनरेगा, एपीओ मनरेगा, समस्त सहायक लेखाधिकारी मनरेगा तथा समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित रहे।







