ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा ।
लगातार हो रहे हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, सरकार से मांगा जवाब।
इधर दो महीने में पांच हादसों में तेरह लोगों की गई जान ।
नैनीताल-हाईकोट ने हाल में हुईं कई हवाई दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को तीन दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।इन घटनाओं की मीडिया में आई खबरों का हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है।
मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र एवं न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। बीते दिनों गुप्तकाशी से केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटना दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में सात लोगों की जान चलेगी थी। इससे पूर्व बीती 8 में को उत्तरकाशी जिले में एक अन्य हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था तब पायलट सहित 6 लोगों की जान चली गई थी ,तीन अन्य दुर्घटनाओं में आपात लैंडिंग करनी पड़ी वह अन्य समस्याएं आई हाई कोर्ट ने पूछा कि लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने का क्या कारण है । कोर्ट ने कहा कि हेली यात्रा में तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं और क्या हेली सेवाएं उड़ान के चार्ट और मौसम संबंधी नियमों का पालन कर रही हैं कोर्ट ने सरकार को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री स्थाई अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत ने कोर्ट को बताया कि फिलहाल सरकार ने इन हिली सेवाओं पर रोक लगा दी है।









