ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में 72 राजस्व उप निरीक्षकों के हुए धड़ाधड़ तबादले।
अल्मोड़ाः लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए राजस्व उप निरीक्षकों के जिला अधिकारी ने तबादा कर दिए हैं जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक सेवन नियमावली 2013 तथा संशोधित 2015 में प्रधान है कि कोई भी राजस्व उप निरीक्षक एक ही जगह पर 3 वर्ष से अधिक समय तकऔर एक ही परगना क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक समय तक निरंतर नहीं रह सकता।
जिलाधिकारी ने बताया कि नियमावली और जनहित को ध्यान में रखकर स्थानांतरण किए गए हैं । नियमावली कैसे तहत 72 ऐसे राजस्व उप निरीक्षक जो एक ही स्थान पर लंबे समय से कार्यरत हैं इन सभी का ट्रांसफर नियमावली के निहित प्रावधानों के तहत किया गया है । कई बार लोगों की भी यह शिकायत रहती थी कि लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए राजस्व कार्यो को प्रभावित करते हैं और लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसा करने से प्रशासन के कार्य में दक्षता आएगी तथा कार्य प्रभावित नहीं होंगे।









