डॉo सम्पूर्णानंद मिश्र, शिवपुर वाराणसी।
समय की धारा की समीक्षा
समय चल रहा है,
समय बह रहा है,
समय खुद फिजा में,
मचल नित रहा है।
करे कालकवलित,
सदा यह प्रफुल्लित,
नहीं दर्द इसको,
प्रसन्नम अचिंतित।
सदा यह प्रवाहित,
जगत यह प्रभावित,
समय चक्र देखो,
सकल लोक शासित।
सतत चला करता,
कहीं नहीं रुकता,
सुख- दुख को देता,
वह आगे बढ़ता।
त्रेता में रामा,
द्वापर में कान्हा,
पुण्य- पाप का लेखा,
समय सदा रखता।
डॉक्टर रामबली मिश्र
एक अच्छी रचना पढ़ने को मिली
वरीय कवि डॉ0 रामबली मिश्र की कविताओं के दरिया और दयारों में विविधधर्मी रचनाएँ तैरती हुई परिलक्षित दिखलाई पड़ती है। डॉ0 रामबली मिश्र की कविताओं में जहाँ एक तरफ सामाजिक व्यवहार की जाँच
पड़ताल है वहीं दूसरी तरफ दिग्भ्रमित और दिशांतरित लोगों के लिए एक अखण्ड रौशनी का पथ है। समय की धारा कविता
वक्त की शिद्धत से शिनाख्त करती कविता है। भाषा की चाशनी में डुबोकर निकाली गई शिल्प विधान के धागे में गुंफित कृति के लिए साहित्यकार और सुप्रसिद्ध समाजशास्त्री और मानवता के पावर हाउस डॉo रामबली मिश्र जी को बहुत बहुत बधाई एवं साधुवाद।







