संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
जिन्दगी अजब पहेली हैं…!
यारों ये ज़िन्दगी भी अजब पहेली हैं,
दूध मुँहें बच्चों के साथ नई नवेली है।
बचपन के खेल-खेल में अठखेली है,
शिक्षा के द्वार पे दस्तक देती शैली हैं।
आओ के पाठशाला तुम्हारी सहेली है,
लो कॉपी-किताबें बस्ता रूपी थैली है।
यारों ये ज़िन्दगी भी अजब पहेली हैं,
दूध मुँहें बच्चों के साथ नई नवेली है।
बच्चे हुए हैं जवान नौकरी की देरी है,
यह न लगे तो संघर्षों की नई फेरी हैं।
दे दो साक्षात्कार जैसे कच्ची केरी है,
ये मांगते अनुभव ऐसे पोटली घेरी है।
यारों ये ज़िन्दगी भी अजब पहेली हैं,
दूध मुँहें बच्चों के साथ नई नवेली है।
बुजुर्गों के साथ बीमारियों की ढेरी है,
पास है पैसा इलाज में भी ना देरी है।
ये ज़िन्दगी बड़ी अनमोल जादूगरी है,
ख्वाब दिखाती सारे यह कोई परी हैं।







