संवाददाता आगर-मालवा : गोवर्धन कुम्भकार ️ ️
इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग एंड रिपेयरिंग प्राशिक्षण हेतु आवेदन 13 जुलाई तक होंगे।
आगर-मालवा : ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आगर मालवा द्वारा जिले के युवाओं के स्वि’रोजगार को बढ़ावा देने हेतु इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग एंड रिपेयरिंग प्राशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 14 जुलाई से प्रारंभ किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है और 30 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण होगा, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को आधुनिक इलेक्ट्रिक मोटर्स की तकनीकी जानकारी एवं मोटर रिवाइंड करने का कौशल प्रदान किया जाएगा।
योग्यता
प्रशिक्षण में आयु 18 से 45 वर्ष तक के ग्रामीण युवक/युवतियाँ, जो कम से कम 8वीं उत्तीर्ण हों वे भाग ले सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2025 है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन लिंक
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSezYaHUkqLI9ipsSloNmoTIOHy7Hp6GEsX5K9GwhmgZ427nAg/viewform?usp=dialog के माध्यम से कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9575652937, 9425941299 पर संपर्क कर ली जा सकती है।







