संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
मौसम ‘आशिकाना’ हो गया हैं…!
यह मौसम जरा ‘आशिकाना’ हो गया है,
‘बादलों’ ने भी पानी का नजारा किया है।
बारिश में भीग जाने को ये मन करता हैं,
टिप-टिप बरसा पानी…गाने मचलता है।
हवा की मस्ती भी जादू जैसी बरसती है,
उसे छूकर देखती हूँ तो लट बिखरती है।
यह मौसम जरा ‘आशिकाना’ हो गया है,
‘बादलों’ ने भी पानी का नजारा किया है।
गूंज रहीं हैं कानों में सर-सर की आवाज,
यहाँ बिन वाद्यों के भी बजते रहें हैं साज।
प्राकृतिक हर छटा भी कितनी निराली है,
इस आनंद को लेने वाले ‘भाग्यशाली’ हैं।
यह मौसम जरा ‘आशिकाना’ हो गया है,
‘बादलों’ ने भी पानी का नजारा किया है।
यारों दोस्तों के साथ भी मस्ती में नहा लो,
ये बारिश का लुफ्त भी जमकर उठा लों।
वास्तविकता से सबको रूबरू करवा लो,
आये दिन बहार के मस्ती में झूमों-गा लो।







