सरसी छंद(16/11)

Spread the love

 

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, (उ0प्र0)

 

   

   सरसी छंद(16/11)

   

   गीत-मनभावन सावन

देख गगन में काले बादल,

वन में नाचे मोर।

मनभावन सावन है आया-

मुदित प्रकृति चहुँ-ओर।।

 

नभ से गिरतीं जल की बूँदें,

गाएँ मधु संगीत।

प्यासे मन को जल परोस कर,

भरें कलश जो रीत।

मगन गगन जनु उतर अवनि पर,

सींचे तन-मन कोर।

मनभावन सावन है आया-

मुदित प्रकृति चहुँ-ओर।।

 

धानी चुनरी ओढ़ धरा भी,

किए रूप-श्रृंगार।

निरख अवनि का रूप सुहाना,

हर्षित हृदय अपार।

रात सुहानी देख कहे मन-

हो न कभी अब भोर।

मनभावन सावन है आया-

मुदित प्रकृति चहुँ-ओर।।

 

उमड़-घुमड़ कर काले बादल,

करें नीर बौछार।

भीगी गोरी तन-मन हर्षित,

नाचे उछल निहार।

दमक-दमक कर चपल दामिनी,

दे जियरा झकझोर।

मनभावन सावन है आया-

मुदित प्रकृति चहुँ-ओर।।

 

जहाँ देखिए जल ही जल है,

खेत और खलिहान।

गली-गली सब सड़क-रास्ते,

भीगे सभी मकान।

नदी-ताल-पोखर जल-पूरित,

प्यासा किंतु चकोर।

मनभावन सावन है आया-

मुदित प्रकृति चहुँ-ओर।।

 

सावन की मादकता प्यारी,

चहुँ-दिशि रहे बहार।

साजन गए विदेश कभी के,

सजनी करे पुकार।

जीवन-आस लिए यह आता,

महि-नभ अनुपम डोर।

मनभावन सावन है आया-

मुदित प्रकृति चहुँ-ओर।।

 

सभी लोग हर्षित हो जाते,

बालक-वृद्ध-जवान।

मन-मयूर सबका कर नर्तन,

चखे मधुर पकवान।

सावन में कजरी सब गाते,

होकर भाव-विभोर।

मनभावन सावन है आया-

मुदित प्रकृति चहुँ-ओर।।

 

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़