काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
इंद्रधनुष
सात रंग का इंद्रधनुष है।
लगता कोई दिव्य पुरुष है।।
अति मनमोहक रूप सुहाना।
खींच रहा है प्रति क्षण ध्याना।।
सप्त पुष्प का यह सत – रंगा।
सहज सुशोभित है हर अंगा।।
यह दुनिया रंगीन मिजाजी।
वर्षा ऋतु बयार यह ताज़ी।।
गगन सुशोभित होता इससे।
धरा धाम भी हर्षित जिससे।।
मानव मोहित देख- देख कर।
इंद्रधनुष है अनुपम मनहर।।
भावों का यह व्योम गंग है।
सदभावों का पूर्ण अंग है।।
यह जगती का प्रतिनिधि सा है ।
सकल विश्व इसका प्यासा है।।







