संपादक कुमाउंः नवीन बिष्ट।
साइकिल से की द्वादश ज्योतिर्लिंगौं की यात्रा।
17 महीने 15 हजार किमी, सनातन धर्म की पताका फहराने का संकल्प।
राहुल ने पत्रकारों अनुभव किए सांझा
शअल्मोड़ाः सांस्कृतिक नगरी के युवा इंजीनियरिंग राहुल राजीव साह ने द्वादश ज्योर्तिलिंग की यात्रा साइकिल से 15 हजार किमी पूरी की है। यही नहीं इस दौरान उन्होंने 3 धाम व कुछ शक्तिपीठों के भी दर्शन किए। 17 महिने की इस यात्रा में उन्होंने 15 हजार किमी से अधिक का सफर तय किया है। राहुल ने बुधवार को काराखाना बाजार स्थित अपने आवास में पत्रकारों के साथ चुनौति व रोमांच से भरी इस यात्रा के अनुभव साझा किए। राहुल ने बताया कि सनातन धर्म की पताका फहराने तथा पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा गौ माता पर होने वाले अत्याचार पर रोक के उद्देश्य को लेकर उन्होंने यह यात्रा की है। इसकी शुरूआत 10 जनवरी 2024 में अल्मोड़ा से अयोध्या की यात्रा से हुई। जहां राम लला के दर्शन के बाद दो अन्य साथी वापस आ गए लेकिन उनके दिल में आया कि ज्योर्तिलिंगों की यात्रा की जाय। इससे ईश्वरीय प्रेरणा की कहा जा सकता है कि परिवार से भी इसका अनुमति मिल गई। इससे पहले वह अमरनाथ व केदारनाथ की साइकिल से यात्रा कर चुके थे। यात्रा का पहल पड़ाव काशी विश्वनाथ रहा। यहां से महाकाल व ममलेश्वर ओंकारेश्वर की यात्रा पूरी की। भोपाल के भोजपुर धाम का भी दर्शन किया। इसके बाद महाराष्ट्र के त्र्यम्बकेश्वर की लंबी यात्रा पूरी की। जहां से घुश्मेश्वर भीमशंकर श्री शैलम मल्लिकार्जुन में माथा टेका। त्र्यम्बकेश्वर की यात्रा पूरी करने के बाद रामेश्वरम पहुंचे। झारखंड के वैद्यनाथ के साथ ही गुजरात के सोमनाथ नागेश्वर के दर्शन पूरे किए। इसके साथ ही शिरड़ी धाम व मां बंगलामुखी तथा द्वारिका आदि तीर्थ स्थलों की यात्रा भी पूरी की।। राहुल ने बताया कि लगातार जारी रही इस यात्रा में भाषा की समस्या के साथ ही कई बार आई चुनौतियों का ईश्वर की कृपा से समाधान हो गया। नगर के जाने माने कलाकार व प्रतिष्ठित रंगकर्मी रहे स्व उदय साल साह के पोते राहुल के पिता भुवन लाल साह व मां मीनू साह बेटे के साहसिक यात्रा को सफलता पूर्वक पूरी करने पर खासे प्रसन्न हैं। मां का कहना था कि घर के इकलौते बेटे की इस प्रकार की जोखिम भरी यात्रा से परिवार की स्थिति को समझा जा सकता है हालांकि यह बुजुर्गों व ईश्वर का आर्शीवाद है कि यात्रा पूरी कर बेटा सकुशल घर लौट आया है। इधर लोगों का कहना है कि यह परिवार ही नहीं अल्मोड़ा के लिए गौरव की बात है। राहुल आगे भी इस प्रकार की यात्रा जारी रखेंगे।









